यूजीसी के समर्थन में कल निकलेगा जुलूस

भास्कर न्यूज | डंडई डंडई प्रखंड क्षेत्र में यूजीसी कानून को लागू करने की मांग को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। ओबीसी, एससी और एसटी एकता मंच ने 24 फरवरी 2026 मंगलवार को सुबह 10 बजे समर्थन जुलूस निकालने की घोषणा की है। इस संबंध में क्षेत्र में बैनर लगाकर लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की जा रही है।आयोजकों के अनुसार जुलूस की शुरुआत ब्लॉक परिसर स्थित नीलांबर-पीतांबर प्रतिमा स्थल से होगी। वहां से मुख्य बाजार होते हुए यह अंबेडकर चौक तक पहुंचेगा, जहां कार्यक्रम का समापन सभा के रूप में किया जाएगा। मंच का कहना है कि यह आयोजन यूजीसी के सम्मान तथा आरक्षित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से किया जा रहा है। ओबीसी, एससी और एसटी एकता मंच (प्रखंड-इंडई) की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, प्रबुद्ध नागरिकों और युवाओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है।मंच के अध्यक्ष सुभाष चंद्र मेहता ने कहा कि यूजीसी कानून को प्रभावी रूप से लागू करना समय की आवश्यकता है। इसके लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।स्थानीय बाजार में लगाए गए बैनरों में सहित कई महापुरुषों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं, जो सामाजिक एकता और अधिकारों के प्रति जागरूकता का संदेश दे रहे हैं। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *