यूजीसी नियमों के विरोध में सवर्ण समाज की रैली:22 फरवरी को काले कपड़े पहनकर रैली; जंजीरों में बंधकर पहुंचेंगे BJP ऑफिस

रायसेन में सवर्ण समाज ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के प्रस्तावित नियमों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इसके विरोध में समाज 22 फरवरी (रविवार) को दोपहर 12 बजे शहर में रैली निकालेगा। प्रदर्शनकारी महामाया चौक से रैली शुरू कर माता मंदिर चौराहा होते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे, जहां जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा जाएगा। आयोजकों ने बताया कि विरोध जताने के लिए सभी प्रतिभागी काले वस्त्र पहनकर रैली में शामिल होंगे। उनके हाथों में काले झंडे और गुब्बारे होंगे। वहीं, कुछ आंदोलनकारी प्रतीकात्मक रूप से जंजीरों में बंधकर प्रदर्शन करेंगे, जो गुलामी और भेदभाव का प्रतीक होगा। रैली में युवाओं, विद्यार्थियों और महिलाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कहा- नियम भेदभावपूर्ण, वापस ले सरकार बुधवार को श्री चित्रगुप्त मंदिर में आयोजित बैठक में आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। समाज के प्रतिनिधियों ने यूजीसी के प्रस्तावित प्रावधानों को “अव्यवहारिक और भेदभावपूर्ण” बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन किसी राजनीतिक दल के खिलाफ नहीं, बल्कि नीतिगत निर्णयों के विरोध में है। इन नियमों से शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित होगा, इसलिए इन्हें वापस लिया जाना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *