यूजी-पीजी प्रथम सेमेस्टर के लिए 18 दिसंबर तक आवेदन:सब्जेक्ट गलत भरने पर स्टूडेंट की होगी जिम्मेदारी

कोटा यूनिवर्सिटी में यूजी पीजी सभी संकाय के पहले सेमेस्टर की परीक्षा के आवेदन शुरू हो गए हैं। कॉलेज के छात्रसंघ उपाध्यक्ष रवि मेघवाल ने बताया कि सामान्य शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 दिसंबर है। सेमेस्टर स्कीम में अभी फीस में बढ़ोतरी नहीं की है। 100 रुपए लेट फीस के साथ आवेदन 19 से 23 दिसंबर तक भरे जाएंगे। इसके बाद 24 से 28 दिसंबर तक परीक्षा शुल्क के बराबर विलंब शुल्क के साथ अंतिम तिथि है। परीक्षा विभाग के अनुसार बिना एबीसी आईडी के परीक्षा फॉर्म नहीं भरा जाएगा, साथ ही एबीसी आईडी या अपार आईडी बनाने में संबंधित मोबाइल नंबर को ही परीक्षा आवेदन में निर्धारित स्थान पर भरें। यूजी-रेगुलर स्टूडेंट्स के परीक्षा फॉर्म भरते समय कॉलेज से जो आपके सब्जेक्ट मिले हैं, आपको वहीं सब्जेक्ट एग्जाम फॉर्म में भरने हैं। अगर किसी स्टूडेंट को अपने सब्जेक्ट पता नहीं है। वह स्टूडेंट कॉलेज में आकर नोटिस बोर्ड पर देख सकता है। फॉर्म भरते समय गलत सब्जेक्ट भरने पर आप की स्वयं जिम्मेदारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *