यूट्यूब पर मौत के तरीके सर्च किए,भाई को मैसेज भेजा:नर्मदापुरम में युवक-युवती डेथ मिस्ट्री में ऑनर किलिंग से पुलिस का इनकार; दोनों में अफेयर था

नर्मदापुरम के भटगांव में सुरेश पुरवइया के घर की छत पर युवक और युवती की खून से लथपथ लाश मिलने की घटना को 48 घंटे बीत चुके हैं। मामले की जांच पुलिस कई एंगल से कर रही है। इसी कड़ी में साइबर सेल ने दोनों मृतकों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल और अन्य डिजिटल जानकारी खंगाली है। दो दिन की जांच में मिले नए साक्ष्यों और मोबाइल हिस्ट्री के आधार पर पुलिस का कहना है कि यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। जांच में सामने आया है कि अरुण पुरवइया (23) और पिंकी पुरवइया (21) एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे। दोनों के बीच अफयेर था। मृतक अरुण पुरवइया ने घटना से पहले यूट्यूब पर आसान मौत के तरीके भी सर्च किए थे। घटना की रात अरुण ने अपने भाई अखिल को एक मैसेज भेजा था, जिसमें उसने सुसाइड करने की बात लिखी थी। इसके अलावा उसने अपनी परेशानी कथित तौर पर एक स्वामी जी से भी साझा की थी। एसडीओपी संजू चौहान ने बताया कि पुलिस को अब तक मिले तथ्यों के आधार पर मामला ऑनर किलिंग का नहीं लग रहा है। इस तरह के कोई प्रमाण फिलहाल सामने नहीं आए हैं। पहले युवती को मारा होगा, फिर खुद को गोली मारी मामले में पुलिस ने दो डॉक्टर (नेहा वर्मा और कमलेश विश्वास) की पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। मृतक के पास प्रेग्नेंसी जांच किट और अन्य चीजें मिली थी। पोस्टमॉर्टम में युवती के प्रेग्नेंट होने वाली बात भी स्पष्ट नहीं हुई है। पुलिस को मिल रहे साक्ष्य और तथ्यों से स्पष्ट है कि युवक ने पहले युवती को मारा होगा, फिर खुद को गोली मारी। मंगलवार को युवक युवती के शवों के अंतिम संस्कार हुए। यू-ट्यूब पर वीडियो देखे- मौत के बाद क्या होता है मोबाइल की हिस्ट्री चेक करने पर पता चला कि अरुण ने यूट्यूब पर वीडियो भी देखे थे। उसने सर्च किया था कि गोली लगने के कितनी देर बाद मौत होती है। मौत के बाद क्या होता है। पुलिस के मुताबिक पूरे मामले में आशंका थी कि ये हत्या है या आत्महत्या। मैसेज और यूट्यूब सर्च के आधार पर मामला सुसाइड का लग रहा है। 10 साल पुरानी पहचान, दोनों एक ही समाज के थे सोहागपुर थाना प्रभारी उषा मरावी ने बताया कि अरुण और रिंकी करीब 10 साल पहले सोहागपुर में पढ़ते थे। रिंकी 12वीं तक पढ़ी थी, जबकि अरुण बीएससी ग्रेजुएट था। अरुण गोरा महवाई भारकच्छ (रायसेन) में रहता था और रिंकी पुरवइया भटगांव में ही रहती थी। दोनों एक ही समाज के थे। वे मोबाइल पर घंटों बातें करते थे। अरुण का शव बाथरूम के गेट पर उल्टा पड़ा था सोमवार (2 मार्च) को घर के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे अरुण की बाइक (MP37 MW 6407) मिली। अरुण का शव बाथरूम के गेट पर उल्टा पड़ा था। सिर पर चोट थी। बाएं हाथ के पास पिस्टल रखी थी। रिंकी के सिर में गोली आर-पार निकल गई थी। दोनों को एक-एक गोली लगी। हैरानी की बात है रात में गोली चलने की आवाज किसी ने नहीं सुनी। छत पर रिंकी, उसकी बहन, भाई और भाभी रानू सो रहे थे। सुबह 6 बजे रानू उठी तो बाथरूम के पास लाशें देख चीख पड़ी। जिसे सुन पिता और अन्य सदस्य जागकर दौड़े। बेटी और युवक की खून से सनी लाश पड़ी घबरा गए। गोली नजदीक से मारी, तेजी के कारण निकल गई फोरेंसिक अधिकारी ऋषिकेश यादव ने बताया दोनों को गोली लगी है। गोली लगने के बाद शरीर से बाहर भी निकली है। गोली बेहद नजदीक से मारी गई है। जिससे सिर पर गोली का छेद ज्यादा बड़ा नहीं है। अगर कोई दूसरा व्यक्ति मारता तो बचाव में संबंधित का शरीर दूर रहता। युवक ने पहले हत्या की और बाद में खुद ने आत्महत्या की है। लड़की को गोली तेजी गति से लगी है, इसलिए ज्यादा खून निकले बिना गोली सीधी निकल गई। लड़के ने खुद को गोली मारी गिरने से खून बहा। एसपी बोले- इसे ऑनर किलिंग नहीं कह सकते एसपी साईंकृष्णा थोटा ने कहा कि घटना स्थल पर एफएसएल, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को भेज साक्ष्य जुटाए हैं। दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमॉर्टम कराया गया। पीएम रिपोर्ट से मृत्यु की वजह स्पष्ट होगी। अभी तक की जांच में जो साक्ष्य मिले, उसमें यह तो नहीं कह सकते कि यह ऑनर किलिंग है। जांच जारी है। मामले से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सिर में गोली…युवक-युवती की मौत, छत पर मिले शव नर्मदापुरम में सोहागपुर के भटगांव में सोमवार सुबह गोली लगने से युवक-युवती की मौत हो गई। ये हत्या है या युवक ने युवती को मारा और फिर खुद गोली मार ली, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *