अंबिकापुर | शहर की शिवाली सग्गर ने एमडीएस (पीजी) की पढ़ाई में गोल्ड मेडल हासिल कर यूनिवर्सिटी टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया है। शिवाली ने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी करते हुए यह उपलब्धि अर्जित की। उनकी इस सफलता से परिवार और शहर में खुशी का माहौल है। शहरवासियों ने उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और इसे अंबिकापुर के लिए गर्व का क्षण बताया। जबलपुर में आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करतीं शिवाली।