यूपी की कल की 15 बड़ी खबरें:राजा भैया ने दिखाया हथियारों का जखीरा; बुलडोजर देख तोड़ी मस्जिद; बरेली में इंटरनेट फिर बंद

कल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती और विजयादशमी पर्व था। आज लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर में नो न्यूज पेपर डे है। यानी अखबार नहीं आएगा। मगर, आपको यूपी की हर जरूरी खबर दैनिक भास्कर एप मिलेगी। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, कल गुरुवार को क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- गोंडा में जलते रावण की लकड़ियां लेकर भागे:मेरठ में जलकर नहीं, गलकर हुआ दशानन का अंत; काशी में क्रेन से खड़ा किया पुतला
यूपी में आज दशहरे पर कहीं जलकर, तो कहीं गलकर रावण का अंत हुआ। मेरठ के किठौर में रामलीला मैदान में लगा रावण का पुतला भारी बारिश से भीग गया। इससे पूरा पुतला गल गया। थोड़ी देर बाद पुतला खुद-ब-खुद गिर पड़ा। बाद में उसे खड़ा करके जलाने का प्रयास किया, लेकिन वो जला नहीं। पूरी खबर पढ़ें 2- गोरखपुर में विजयादशमी पर बुलेटप्रूफ गाड़ी में योगी निकले, संतों की अदालत लगाई यूपी में विजयादशमी पर्व मनाया जा रहा। लखनऊ, प्रयागराज समेत सभी 75 जिलों में जगह-जगह रामलीला हो रही हैं। गोरखपुर में सीएम योगी ने बुलेटप्रूफ गाड़ी में सवार होकर विजयादशमी यात्रा निकाली। उनकी गाड़ी के चारों तरफ सुरक्षा का सख्त घेरा रहा। यात्रा गोरक्षनाथ मंदिर से शुरू हुई, जो डेढ़ किमी दूर रामलीला मैदान तक गई। योगी ने यहां प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया। पूरी खबर पढ़ें 3- संभल में बुलडोजर देख लोग खुद तोड़ने लगे मस्जिद, ओवैसी बोले- जुल्म हो रहा संभल में तालाब की जमीन पर बने मैरिज हॉल पर गुरुवार को 4 घंटे तक 4 बुलडोजर चले। सुबह साढ़े 11 बजे शुरू हुआ एक्शन दोपहर साढ़े 3 बजे तक चलता रहा। इस दौरान अवैध रूप से बने मैरिज हॉल को गिरा दिया गया। हालांकि, मैरिज हॉल का गेट नहीं तोड़ा गया। वहीं, बुलडोजर देखकर स्थानीय लोगों ने डीएम राजेंद्र पेंसिया से मस्जिद तोड़ने के लिए 4 दिन की मोहलत मांगी। पूरी खबर पढ़ें 4- बरेली में फिर 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद, जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन की आशंका बरेली में बवाल के 6 दिन बाद दोबारा इंटरनेट बंद कर दिया गया। अब 48 घंटे बाद इंटरनेट सेवा शुरू की जाएंगी। 2 अक्टूबर की दोपहर 3 बजे से बंद हुआ नेट अब 4 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे शुरू होगा। 26 सितंबर को हुए बवाल के बाद 60 घंटे तक इंटरनेट बंद था। लखनऊ से गृह सचिव ने यह आदेश शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन होने के इनपुट मिलने पर जारी किया। पूरी खबर पढ़ें 5- आजम बोले- मैं जाहिल, जो रामपुर सांसद को नहीं जानता था, मैं घटिया किस्म का बंदी लंबे अरसे जेल में रहने के बाद बाहर आए आजम खान ने कहा- रामपुर के सांसद को वो क्या रामपुर के लोग भी नहीं जानते थे। हम बहुत बड़े जाहिल थे कि हम उन्हें जानते नहीं थे। ये हमारे अराजनैतिक होने का सबूत है। एक चैनल काे दिए गए इंटरव्यू में उनसे सवाल किया गया कि 2024 के चुनाव में आपकी क्या भूमिका थी। इसके जवाब में कहा- क्या भूमिका होगी, मैं खुद मुसीबत का शिकार था। पूरी खबर पढ़ें अब 8 अहम खबरें… 6- आगरा में प्रतिमा विसर्जन कर रहे 7 लड़के डूबे, नदी के तेज बहाव में 6 लापता आगरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जित करने नदी में उतरे 7 लड़के डूब गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर खेरागढ़ थाना प्रभारी मदन सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। मदन सिंह ने वर्दी उतारकर नदी में छलांग लगा दी। एक युवक को नदी से बाहर निकाला गया है। हालांकि, उसकी हालत बेहद गंभीर है। 4 युवक अभी भी लापता हैं। पूरी खबर पढ़ें 7- सहारनपुर में चंद्रशेखर हाउस अरेस्ट, बोले- बरेली में सब ठीक तो मुझे क्यों रोक रहे? बरेली जा रहे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। वो पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहे थे। प्रशासन ने उन्हें सहारनपुर स्थित घर से निकलने से पहले ही रोक दिया। चंद्रशेखर ने कहा कि अगर बरेली में मेरे मुस्लिम भाइयों के साथ कुछ गलत नहीं हुआ? नाइंसाफी नहीं हो रही है? तो योगी सरकार अपनी पुलिस के दम पर मुझे वहां जाने से क्यों रोक रही? पूरी खबर पढ़ें 8- बड़े अस्पताल जाओ… यहां डॉक्टर नहीं, सरकारी अस्पतालों में नर्स कर रहीं अबॉर्शन यूपी के कई सरकारी अस्पताल रात को भगवान भरोसे चलते हैं। यहां डॉक्टर नहीं मिलते। नर्स और बाकी स्टाफ चैन की नींद सोता है। डिलीवरी के लिए कोई गर्भवती पहुंचे, तो इलाज नहीं मिलता। दैनिक भास्कर की टीम ने रात 12 से सुबह 5 बजे तक 6 CHC का इन्वेस्टिगेशन किया। इसमें स्वास्थ्य सुविधाओं की पोल खुल गई। यहां तक की सरकारी अस्पतालों में नर्स के अबॉर्शन के मामले भी मिले। पूरी खबर पढ़ें 9- राजा भैया के हथियारों का जखीरा दिखा, दशहरे पर 200 से ज्यादा असलहों की पूजा की विधायक राजा भैया ने दशहरे पर पत्नी भानवी सिंह को जवाब दिया। उन्होंने कुंडा के अपने बेंती महल में अस्त्र-शस्त्रों की पूजा की। करीब 200 से ज्यादा देशी-विदेशी हथियारों को टेबल पर सजाया गया है। हथियारों में पिस्टल, रिवॉल्वर, 12 बोर की बंदूक, राइफल और थर्टी करबाइन शामिल हैं। हर साल दशहरे पर राजा भैया इसी तरह अपने शस्त्रागार में रखें हथियारों की पूजा करते हैं। पूरी खबर पढ़ें 10- खेले मसाने में होली…गाने वाले पंडित छन्नूलाल नहीं रहे, 6 साल की उम्र में संगीत सीखा शास्त्रीय गायक, पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्र अब हमारे बीच नहीं रहे। आज 2 अक्टूबर को तड़के 4.15 बजे उन्होंने मिर्जापुर में बेटी के घर अंतिम सांस ली। वे 89 साल के थे। छन्नूलाल मिश्र का ‘खेले मसाने में होली…’ गीत आज भी हर किसी की जुबां पर है। छन्नूलाल 2014 लोकसभा चुनाव में PM मोदी के प्रस्तावक रहे थे। उन्होंने 6 साल की उम्र से ही अपने पिता से संगीत सीखना शुरू किया था। पूरी खबर पढ़ें 11- प्रयागराज में गर्लफ्रेंड को बाइक से घसीटा, वो चीखती रही, मगर दुपट्टा नहीं छोड़ा प्रयागराज में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक से करीब 500 मीटर तक घसीटा। युवती चीख-चीख कर छोड़ने की गुहार लगाती रही। मगर युवक ने उसे नहीं छोड़ा। दोस्त की बाइक पर पीछे बैठे युवक ने लड़की के गले में पड़ा दुपट्टा पकड़ रखा था। लड़की के आधे से ज्यादा कपड़े फट गए।लड़की की आवाज सुनकर लोग बचाने दौड़े तो आरोपी अपने दोस्त के साथ पैदल ही भाग निकला। पूरी खबर पढ़ें 12- बागपत में पूर्व गृह सचिव के भतीजे की लाश मिली, हरिद्वार के लिए निकला था यूपी के पूर्व गृह सचिव के भतीजे की लाश बागपत के एक कॉलेज में पड़ी मिली। उसके मुंह से खून बह रहा था। शरीर के ऊपरी हिस्से के कपड़े गायब थे। दोनों हाथ पट्टियों से बंधे थे। सिर, चेहरे, छाती और कमर पर चोट के गहरे निशान थे। कॉलेज के स्टाफ और ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मॉर्निंग वॉकर्स ने शव की शिनाख्त पड़ोसी गांव निवासी संयम सिंह (30) के रूप में की। पूरी खबर पढ़ें 13- बांदा में मासूम के मुंह में दगा पटाखा, जबड़े के चीथड़े उड़े, 2 घंटे बाद मौत बांदा में खेल-खेल में 8 साल के मासूम के मुंह में पटाखा दग गया। बच्चे के जबड़े के चीथड़े उड़ गए। दोनों होंठ फटकर अलग हो गए। कई दांत टूटकर गिर गए। 2 घंटे के इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। जबकि 10 साल के बड़े भाई की आंख फूटने से बाल-बाल बच गई। परिजनों ने बताया- बुधवार शाम दोनों भाइयों को सड़क पर पड़ा हुआ पटाखा मिला था। वे इसे घर में जला रहे थे। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर रही… 14- कानपुर में लोग कर रहे रावण की पूजा, साल में एक दिन खुलता है मंदिर देशभर में दशहरे पर जहां आज रावण का पुतला जलाया जा रहा है तो वहीं, कानपुर के शिवाला में स्थित एक मंदिर में दशहरे के दिन रावण की पूजा की जाती है। यह मंदिर साल में सिर्फ इसी दिन खुलता है। भक्त यहां रावण को उसकी विद्वत्ता और शिवभक्ति के लिए पूजते हैं। इस मंदिर का निर्माण 100 साल पहले महाराज गुरु प्रसाद शुक्ल ने करवाया था। आज कैसा रहेगा मौसम… 15- पूर्वी यूपी के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट पूर्वी यूपी के बहराइच, आजमगढ़, सुल्तानपुर समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, वाराणसी, जौनपुर और गाजीपुर समेत कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *