यूपी की बड़ी खबरें:अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, बोला- खाते में 2 लाख नहीं भेजे तो विस्फोट कर दूंगा

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी यूनिवर्सिटी के प्रॉक्टर के जीमेल अकाउंट पर आई है। इसमें कहा गया है कि हमने विश्वविद्यालय कैंपस में बम प्लांट किया है। अगर मेरे खाते में 2 लाख रुपए नहीं भेजे, तो विस्फोट कर दूंगा। इतना ही नहीं, मेल करने वाले ने आगे भी धमकी दी है कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई तो सोच नहीं सकते मैं वो कर दूंगा। हाईकोर्ट में पेश हुए डीजीपी प्रशांत कुमार, हलफनामा दिया; कहा- आपके आदेश का पालन कर दिया है इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक आपराधिक मामले में DGP प्रशांत कुमार उपस्थित हुए। कोर्ट में हलफनामा देकर उन्होंने बताया कि आदेश का अनुपालन कर दिया गया है। समन आदेशों का पालन कराने के लिए अ​भियोजक को 19 बिंदुओं में पेश करने के लिए जांच अधिकारी को प्र​शिक्षण दिया गया है। पर्यवेक्षण के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जा चुका है। यह आदेश न्यायमूर्ति अजय भनोट ने महेश की जमानत अर्जी पर दिया है। मामले में अ​धिकारियों को पूर्व के आदेशों का अनुपालन सुनि​श्चित करने के लिए बुलाया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर कासगंज में छप्पर में लगी आग, दो मासूम बच्चियां जिंदा जलीं; एक की उम्र 5 और दूसरी की 1 साल कासगंज में गुरुवार शाम छप्पर में आग लग गई। हादसे में 2 बच्चियों की झुलस कर मौत हो गई। घटना के समय दोनों मासूम घर पर अकेली थीं। आग की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग को बुझाकर दोनों मासूमों को निकाला गया। हालांकि तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना शाम करीब 6 बजे की कोतवाली सोरों क्षेत्र के नगरिया गांव की है। बड़ी बेटी राधिका की उम्र 5 साल और छोटी बेटी नंदिनी की उम्र 1 साल थी। घटना के समय किसान पिता खेत में थे, जबकि मां बाजार गई थीं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। (पढ़ें पूरी खबर) मेरठ में बेटी की शादी से पहले किसान की मौत, रिश्तेदार के यहां लटका मिला शव मेरठ में बेटी की शादी से पहले पिता का शव फंदे से लटका मिला। एक दिन पहले किसान अपने रिश्तेदार के यहां उधार के 6 लाख रुपए लेने गया था। सुबह रिश्तेदारों ने आत्महत्या करने की खबर दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। किसान सुरेश की बेटी सोनिया ने पुलिस को बताया- रिश्तेदार ने फोन करके पैसा लेने के लिए बुलाया था। रिश्तेदारों ने ही पैसे के लेनदेन में पिता की हत्या कर दी। घटना परीक्षितगढ़ में मवाना बस स्टैंड के पास की है। एक महीने बाद उनकी बेटी की शादी थी। (पढ़ें पूरी खबर) जेल में बंद रेप आरोपी नवाब सिंह बने कन्नौज बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कन्नौज की डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में चल रहे वार्षिक चुनाव में सपा नेता नवाब सिंह बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान गुरुवार को पर्चा वापसी का अंतिम दिन था। ऐसे में एक दावेदार ने अपना पर्चा वापस ले लिया। जिस कारण वह निर्विरोध निर्वाचित हुए। नाबालिग से रेप के आरोप में सपा नेता नवाब सिंह जिला जेल में बन्द हैं। पढ़ें पूरी खबर संभल जामा मस्जिद कमेटी फिर पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कहा- डीएम की कार्रवाई रोकने को कहा संभल में पुराने मंदिरों और कुओं की तलाश के खिलाफ शाही जामा मस्जिद कमेटी सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। कमेटी ने खास तौर पर मस्जिद की सीढ़ियों और प्रवेश द्वार के पास के एक कुएं की जांच का विरोध किया है। याचिका में मांग की गई है कि प्रशासन से बिना सुप्रीम कोर्ट की अनुमति लिए कोई कार्रवाई न करने को कहा जाए। कमेटी ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद परिसर में तो यथास्थिति बनी हुई है, लेकिन आस-पास के इलाकों में प्रशासन ने प्राचीन मंदिरों और कुओं की तलाश शुरू कर दी है। मस्जिद के प्रवेश द्वार के पास मौजूद एक निजी कुएं की भी जांच करवाई गई है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन से शांति व्यवस्था बनाए रखने को कहा था, लेकिन इस तरह की प्रशासनिक कार्यवाही शांति और सौहार्द के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। मस्जिद कमेटी ने कोर्ट से मांग की है कि वह मस्जिद के पास वाले निजी कुंए में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दे। जामा मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट से अपील की है कि वह तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप करे ताकि बिना किसी विवाद के मस्जिद और आसपास के इलाके में शांति बनी रहे। लखनऊ में CRPF जवान ने खुद को गोली मारी, वीडियो कॉल पर पत्नी से कर रहा था बात लखनऊ में ड्यूटी पर तैनात CRPF जवान ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस लाइन की 93 बटालियन में तैनात था। बटालियन इंस्पेक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल जवान को लोकबंधु अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने KGMU ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। आशियाना इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया, कॉन्स्टेबल उपेंद्र कुमार सिंह (36) पुत्र पिता पारस नाथ सिंह गुरुवार सुबह 8:45 पर ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान सर्विस राइफल से सिर में सटाकर गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर अन्य साथी मौके पर पहुंचे तो जवान खून से लथपथ पड़ा था। पढ़ें पूरी खबर… हमारी अधूरी कहानी…लिखकर प्रेमी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा- प्रेमिका की मां कहती थी मर जाओ हमारी अधूरी कहानी…लिखकर प्रेमी ने फांसी लगा ली। सुसाइड नोट में लिखा- मेरी गर्लफ्रेंड की मां कहती है कहीं जाकर मर जा। यह मामला बाराबंकी का है। यहां 25 साल के सुधीर ने घर से 200 मीटर दूर बाग में पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने प्रेमिका और उसके परिवार वालों पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप लगाया। मामला बदोसराय थाना क्षेत्र का है। खोर गांव में रहने वाले सुधीर ने सुसाइड नोट लिखने के बाद सुधीर ने फेसबुक पर एक पोस्ट भी की। इसमें उसने प्रेमिका कोमल के साथ की तस्वीरें और कोर्ट मैरिज सर्टिफिकेट भी पोस्ट किया। यहां पढ़ें पूरी खबर 12 घंटे तक युवक के सिर में धंसी रही कुल्हाड़ी, प्रयागराज में डॉक्टरों ने बचाई जान प्रयागराज के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के चार डॉक्टरों की टीम ने मंगलवार को युवक के सिर में घुसी कुल्हाड़ी को बाहर निकाल लिया। करीब 8 घंटे तक ऑपरेशन चला। इससे मरीज की जान बच गई। डॉक्टर इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं। बदमाशों के हमले में युवक के सिर पर करीब डेढ़ इंच कुल्हाड़ी धंस गई थी। कौशांबी के मंझनपुर के रहने वाले 26 वर्षीय जय सिंह शुक्रवार की रात खेत में बने टिन शेड के नीचे सो रहे थे। तभी 12 हमलावरों ने उनके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। हमले में कुल्हाड़ी उनके सिर में धंस गई। न्यूरो सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. एसडी पाण्डेय और डॉ. यतेंद्र शुक्ला के नेतृत्व में ऑपरेशन चला। पढ़ें पूरी खबर मेरठ में इंजीनियर की लाश मिली, न्यू ईयर पर पत्नी को कॉल कर बोला- आखिरी बात हो रही मेरठ में 8 दिन से लापता सिविल इंजीनियर रविश गर्ग की डेडबॉडी गंगनहर में बरामद हुई है। PAC के गोताखोरों ने जानी थाना के जोहरापीर के पास से बुधवार शाम शव बरामद किया। रविश 1 जनवरी की सुबह पत्नी को कॉल करने के बाद गंगनहर में कूदे थे। न्यू ईयर की सुबह रविश ने दोनों बेटियों के साथ पत्नी को उसके मायके भेज दिया। फिर दोपहर 2 बजे वॉकर से ही घर से निकले और शाम 4.30 बजे के करीब पत्नी को फोन कर कहा- ये आखिरी बार बात हो रही है। भोला झाल के पास खड़ा हूं। यहां नहर में कूदने जा रहा हूं। सारा सामान यहीं मिल जाएगा। इसके बाद फोन डिस्कनेक्ट हो गया था। घर वालों के मुताबिक, 2020 में रविश के सिर में गहरी चोट लगने पर नौकरी छूट गई। तब से वह वॉकर के सहारे चलते थे। पिता की पेंशन के सहारे एम्स से उनका इलाज चल रहा। इसी को लेकर वह डिप्रेशन में रहते थे। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर AIIMS में 15 छात्रों की बिगड़ी तबीयत, खाना खाने के बाद पेट दर्द और उल्टी की समस्या हुई गोरखपुर के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की मेस में खाना खाकर मंगलवार रात 15 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। छात्रों के पेट में दर्द और उल्टी होने पर इमरजेंसी में ले जाया गया। यहां छात्रों का इलाज किया गया। उन्हें दवाएं दी गईं। कुछ देर तक देखरेख में रखा गया। उसके बाद 14 को हास्टल भेज दिया गया। एक छात्र को अधिक दिक्कत थी, उसका इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक AIIMS के एमबीबीएस, नर्सिंग छात्र व रेजीडेंट मंगलवार की रात भोजन करने मेस गए थे। खाना खाने के बाद 15 छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। इस मामले को AIIMS प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। माइक्रो बायोलाजी विभाग उसकी जांच करेगा। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में गलत दिशा से आए वाहन ने स्कूटी में मारी भीषण टक्कर, रिटायर फौजी समेत 2 की मौत कानपुर के गुजैनी हाईवे पर गलत दिशा से आए वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार फौज से रिटायर जवान और एक मिस्त्री की मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। रिटायर फौजी सचेंडी स्थित एनटीपीसी कंपनी में कार्यरत थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सचेंडी के मुरलीपुर गांव निवासी अनिरुद्ध सिंह (42) चकेरी के डिफेंस सिटी, काशीराम कालोनी फेज दो में पत्नी सुशीला देवी के साथ ही अपने बच्चों जयलक्ष्मी, कशिश व बेटे अरनव के साथ रहते थे। पिता शिव बालक ने बताया कि वर्ष 2019 को अनिरुद्ध सेना से रिटायर हुए थे। इसके बाद से वह सचेंडी स्थित एनटीपीसी कंपनी में कार्यरत थे। इन दिनों डिफेंस कालोनी में बाथरूम का निर्माण करा रहे थे। बुधवार को वह गांव मुरलीपुर गए थे। यहां से गांव के राज मिस्त्री सोनू (28) को लेकर चकेरी निकल गए। पढ़ें पूरी खबर 8 दिन से लापता इंजीनियर की डेडबॉडी मिली, मेरठ में गंगनहर से बरामद मेरठ के टीपी नगर थाना क्षेत्र निवासी लापता सिविल इंजीनियर रविश गर्ग की डेडबॉडी बुधवार को गंगनहर से बरामद हो गई। पीएसी के गोताखोरों ने जानी थाना क्षेत्र के जोहरापीर के पास से डेडबॉडी को बरामद किया। आठ दिन बाद इंजीनियर का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। रविश की लास्ट लोकेशन गंगनहर पर मिली थी। यहीं से उसकी जैकेट और वॉकर भी मिला था। पत्नी को लास्ट कॉल करते हुए कहा था कि ये लास्ट बार बात हो रही है। इसके बाद फोन डिस्कनेक्ट हो गया था। तभी से घरवाले लगातार नहर के पास ही रविश को तलाश रहे थे। पिछले 8 दिनों से पीएसी के गोताखोर रविश की तलाश में गंगनहर को छान रहे थे। लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *