यूपी की बड़ी खबरें:गोंडा में रेलवे अफसर की सड़क हादसे में मौत; स्कूटी को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने मारी टक्कर, स्टेशन से लौट रहे थे

गोंडा में सड़क हादसे में रेलवे के मंडल वाणिज्य अधीक्षक अरविंद कुमार की मौत हो गई है। हादसा मोतीगंज थाना क्षेत्र में बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड मिल के पास मंगलवार शाम को हुआ। रेलवे अफसर स्कूटी से मनकापुर रेलवे स्टेशयन से लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। मोतीगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अरविंद कुमार मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले थे। उनकी तैनाती गोंडा रेलवे स्टेशन पर थी। पढ़ें पूरी खबर सोनभद्र में बच्ची से दरिंदगी, दोषी को आजीवन कारावास, कहा था- कोई पूछे तो कहना कुत्ते ने काटा सोनभद्र में 8 साल की बच्ची से रेप के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अमित वीर सिंह की कोर्ट ने फैसला सुनाया। दोषी देवशाह को कठोर आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर एक लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। दोषी ने मासूम पीड़िता से कहा था कि इस बारे में कोई पूछे तो कहना कि कुत्ते ने काट लिया है। लेकिन सच्चाई न बताना। लेकिन अस्पताल में डॉक्टरों ने रेप की पुष्टि की तब जाकर मामला सामने आया। कोर्ट ने निर्देश दिया कि अर्थदंड की धनराशि में से 80 हजार रुपये पीड़िता को दिए जाएंगे। वारदात चोपन थाना क्षेत्र के गांव में करीब साढ़े तीन साल पहले हुई थी। पूरी खबर पढ़ें संतकबीरनगर के सहायक चकबंदी अधिकारी सस्पेंड यूपी की योगी सरकार ने संतकबीरनगर के सहायक चकबंदी अधिकारी के खिलेाफ सख्त ऐक्शन लिया है। चकबंदी आयुक्त डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद ने मंगलवार को चकबंदी प्रक्रिया के दौरान गंभीर अनियमितता बरतने और पीड़ित परिवार को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में शासन की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत सहायक चकबंदी अधिकारी रामदरश, को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जनपद संतकबीरनगर की तहसील धनघटा के ग्राम संठी में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान प्रथम दृष्टया नियम विरुद्ध तरीके से मृतक प्रभुनाथ प्रजापति के परिजनों के मूल गाटा नंबरों को बदलकर ‘उड़ान चक’ प्रदिष्ट किए जाने और समय रहते आपत्ति का नियमानुसार निस्तारण नहीं किया गया जिस पर इस प्रकरण में संबंधित लेखपाल को पूर्व में ही निलंबित किया जा चुका है। चकबंदी आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि भ्रष्टाचार पर किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने फील्ड में कार्यरत कर्मियों को नियमानुसार चकबंदी कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि न्याय की प्रक्रिया को अपनाते हुए जनहित में उत्कृष्ट कार्य करें या दंडित होने को तैयार रहें। हरदोई में चचेरे भाई ने की युवक की हत्या, चार साल पुराने विवाद में कुल्हाड़ी से काट डाला हरदोई में पड़ोसी ने युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक के भाई ने चार साल पहले आरोपी की पत्नी को भगा ले गया था। जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच गहरी रंजिश चल रही थी। सोमवार को मृतक वोटर लिस्ट से जुड़े कार्य के सिलसिले में गांव आया था। इसी दौरान मंगलवार सुबह घात लगाए बैठे तीन लोगों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावरों ने गले पर कई बार वार किए, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी शव को खड़ंजे के पास नाली में फेंककर फरार हो गए। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र की है। IAS अभिषेक प्रकाश के करीबी निकांत जैन की FIR रद्द: 1 करोड़ की रिश्वत मांगी थी, बिजनेसमैन बोला- गलतफहमी में शिकायत हुई 1 करोड़ की रिश्वत मांगने के हाई-प्रोफाइल केस में आरोपी निकांत जैन को बड़ी राहत मिली है। लखनऊ हाईकोर्ट ने अवैध वसूली और भ्रष्टाचार के आपराधिक मामले को रद्द कर दिया है। यह वही मामला है जिसने यूपी की नौकरशाही में भूचाल ला दिया था। सोलर उपकरण बनाने वाली कंपनी से मोटी रकम की मांग की गई थी। खबर पढ़ें फौजी का गायब बेटा अस्पताल में मिला…सुसाइड की कोशिश: बरेली में 2 दिन पहले खेलने निकला, रात में वापस नहीं आया, बेड पर छटपटा रहा बरेली में एक फौजी का 14 साल का बेटा दो दिन पहले घर से गायब हो गया। परिवार ने तलाशा। कहीं पता नहीं चला। पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को जानकारी मिली कि बच्चा शहर के सीतापुर नेत्र चिकित्सालय परिसर में बने चाइल्ड केयर में भर्ती है। उसने वहां ऑफिस के एक खाली कमरे में बच्चे ने तार के सहारे फंदा लगा लिया। वहां मौजूद स्टाफ की नजर पड़ गई। कर्मचारियों ने तुरंत कमरे का दरवाजा तोड़ा। फंदे पर लटक रहे बच्चे को नीचे उतारा। आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी यह पता नहीं चल सका है कि वह गायब कैसे हुआ और अस्पताल तक कैसे पहुंचा। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।पूरी खबर पढ़ें वाराणसी में दोस्तों ने कमीशन के लिए युवक को पीट-पीटकर मार डाला, गंगा में फेंकी लाश; 3 अरेस्ट वाराणसी में पर्यटकों के साड़ी खरीदारी और नाव में कमीशन बंटवारे के लिए दोस्तों ने एक युवक की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है। दोस्तों ने पहले उसके साथ शराब और खाने की पार्टी की। इसके बाद लात घूसों से पीटा फिर पत्थर से पटककर लहुलुहान कर दिया। बाद मृत समझकर ऑटों में डालकर विश्व सुंदरी पुल ले गए, जहां से गंगा नदी में फेंक दिया। पढ़ें पूरी खबर… सेशेल्स के राष्ट्रपति का आगरा दौरा रद्द; मंगलवार को दिनभर खुला रहेगा ताजमहल द रिपब्लिकन ऑफ सेशेल्स के राष्ट्रपति डा. पैट्रिक हर्मिनी का प्रस्तावित आगरा दौरा रद्द हो गया है। अब वे ताजमहल देखने नहीं आएंगे। इसके चलते मंगलवार को दिनभर ताजमहल खुलेगा। सेशेल्स के राष्ट्रपति की यात्रा के चलते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने मंगलवार सुबह ताजमहल को टूरिस्ट के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया था। मंगलवार की एडवांस ऑनलाइन टिकट बुकिंग भी बंद कर दी गई थी। मगर, अब उनकी आगरा विजिट रद हो गई है। पढ़िए पूरी खबर सहारनपुर में साध्वी प्राची बोलीं- हिंदू घटेगा तो राष्ट्र कमजोर होगा; हमें भी जनसंख्या बढ़ाने का हक है सहारनपुर में साध्वी प्राची ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के जनसंख्या को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया। साध्वी प्राची ने कहा- वो बिल्कुल ठीक है। हमें भी तो अपनी जनसंख्या बढ़ाने का हक है। हिंदू घटेगा तो राष्ट्र कमजोर होगा। देश की समस्या को हर हिंदू अपनी समस्या समझता है। साध्वी ने कहा- कांग्रेस ने हम दो हमारे दो हमारे का नारा दिया था। उस समय हिंदुओं ने उसे अपनाया, कयोंकि ये देश की समस्या है। हिंदू देश के साथ है। वहीं, दूसरे पंथ के लोगों ने कहा था कि हम दो हमारे दो दर्जन। पढ़ें पूरी खबर…. मेरठ में कारोबारी से 21 लाख लूटने वाले दरोगा सस्पेंड, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी मेरठ में यूपी पुलिस के दो दरोगाओं ने सूत कारोबारी से 21 लाख रूपए लूट लिए। मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा तो जांच एसपी सिटी को सौंप दी गई। जांच में आरोपों की पुष्टि हो गई। इसके बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने दोनों दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया है। लापरवाही का दोषी पाते हुए SHO लोहियानगर योगेश चंद्र के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…. मथुरा में तलाक लेने पहुंची पत्नी को पति ने पत्थर मारा, कोर्ट में पहली सुनवाई पर पहुंचे थे दोनों मथुरा में तलाक लेने कोर्ट पहुंची पत्नी को उसके पति ने पत्थर से मारा। पहले दोनों के बीच विवाद हुआ। उसके बाद पति ने उसे धक्कर देकर गिरा दिया। वह जिस पत्थर पर बैठी थी, उसी को उठाकर उस पर वार कर दिया। पत्नी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इस हमले में महिला घायल हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह पत्नी से बात करना चाह रहा था लेकिन, उसने मना कर दिया। वह वकील के बस्ते से उठकर निकली तो पीछे-पीछे आया और पीछे से आकर उसका हाथ पकड़ कर खींच लिया। गिरा दिया और मारने पीटने लगा वारदात के बाद पति मौके से भाग गया। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ें भदोही में 30 साल पुराने जमीनी विवाद में बड़े भाई की हत्या, छोटा भाई घायल, घर से 10 मीटर दूरी पर चली ताबड़तोड़ गोलियां भदोही के औराई क्षेत्र में जमीनी विवाद में दो सगे भाइयों पर फायरिंग की गई। इलाज के दौरान बड़े भाई की मौत हो गई। छोटा भाई घायल है। दो अन्य का अस्पताल में इलाज में जारी है। घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की है। परिवारवालों ने बताया कि दोनों भाई खेत में बैरियार लगा रहे थे। इस दौरान 7-8 हमलावर उनके खेत में पहुंचे और हमला कर दिया। मारपीट के बाद फायरिंग की गई। जिसमें दो भाई समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसमें एक की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है। पूरी खबर पढ़ें सोनभद्र में मुर्दे पर मुकदमा दर्ज, बेटा बोला- पिता तो मर चुके हैं, अब कोर्ट में भी साबित करना पड़ेगा सोनभद्र में एक मुर्दे पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह मामला बभनी थाना क्षेत्र के करमघटी गांव का है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस नोटिस तामील कराने गई तो पता चला कि जिसके खिलाफ मुकदमा होना है वो तो पांच साल पहले ही मर चुका है। पुलिस भी परेशान और परिवार के लोग भी। अब मृतक का बेटा अपने पिता को मृत साबित करने के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रहा है। इस मामले की सुनवाई 16 फरवरी को अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन के न्यायालय में होनी है। पूरी खबर पढ़ें आगरा में 20 मुकदमे में फरार आरोपी को पुलिस ने मारी गोली, मुठभेड़ में हथियार और बाइक बरामद आगरा के फतेहपुर सीकरी थाना क्षेत्र में सोमावार की रात करीब 11 बजे पुलिस चेकिंग के दौरान एक वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी खुद को चारों तरफ से गिरा हुआ देखकर पुलिस पर एक गोली चलाई। तभी पुलिस जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के बाएं पैर में गोली मारी, जिससे वह घायल हो गया। उसके कब्जे से अवैध हथियार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान निक्की बग्गा उर्फ बग्घा पुत्र गुड्डू निवासी ग्राम सिकरौदा, थाना फतेहपुर सीकरी, जनपद आगरा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के ऊपर चोरी, डकैती और लूट के 20 मुकदमे दर्ज हैं। पूरी खबर पढ़ें केशव बोले- सपा गुंडों का साथ छोड़ दे तो पार्टी स्वाहा हो जाएगी; PDA मतलब परिवार डेवलपमेंट एजेंसी लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2047 तक यूपी में सपा के आने की कोई संभावना नहीं। देश में 2047 तक कांग्रेस के भी आने की संभावना नहीं है। 2047 तक यूपी को और देश को विकसित बनाना, सपा और कांग्रेस के बूते और विजन की बात है ही नहीं। ये सोच ही नहीं सकते। बस PDA की बात करते हैं। बहुत सारे लोग PDA का फॉर्मूला बताते रहते हैं। इनका PDA परिवार डेवलपमेंट एजेंसी है। गुंडों का साथ छोड़ दें तो समाजवादी पार्टी आज ही स्वाहा हो जाएगी, समाप्त हो जाएगी। …पूरी खबर पढ़िए सीतापुर में चार साल की मासूम का शव खाली घर में मिला, चारपाई पर पड़ी मिली बॉडी, मां ने जताई दुष्कर्म की आशंका सीतापुर के काजीपुर गांव में मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे को बंद पड़े घर में चारपाई पर 4 साल की मासूम का शव मिला है। बताया जा रहा है यह मासूम सोमवार से लापता था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गयी है। मां ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे को उनके पति बाजार सामान लेने गए थे। इधर मां लकड़ी बीनने गए हुई थी और बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसके बाद जब मां घर लौटी तब बच्ची घर में नहीं थी। इसके बाद मां ने गांव वालों के साथ मिलकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी, लेकिन देर रात तक तलाश करने के बाद भी बच्ची कहीं नहीं मिली। पूरी खबर पढ़ें प्रयागराज में बारातियों की कार नहर में गिरी, 10 लोग डूबे; 2 के शव मिले प्रयागराज में बारातियों से भरी दो कारें नहर में गिर गईं। इसमें 10 लोग सवार थे। कारों को गिरता देख पीछ से आ रहे अन्य बाराती बचाने को दौड़े, लेकिन गहरी नहर देखकर रुक गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रातभर करीब 8 घंटे तक रेस्क्यू चलाया। 8 लोगों को बचा लिया गया। जबकि 2 लोगों के शव सोमवार सुबह नहर से बरामद किए। मरने वालों की पहचान बांदा के प्रदीप कुशवाहा उर्फ पिंटू (30) और बलिया के अनीश सिंह (20) के रूप में हुई। घटना रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे की कोरावं थाना क्षेत्र के बेलन मुख्य नहर की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *