चित्रकूट में बाइक का चालान रद्द करने होने भाजपा ब्लाक प्रमुख धरने पर बैठ गए। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान रॉग साइड से आ रहे बाइक सवार को रोका। बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। उसका नाम पूछकर चालान कर दिया। तभी मानिकपुर ब्लाक प्रमुख अरविंद मिश्रा पहुंच गए। ब्लॉक प्रमुख ने वाहन चालान रद्द करने को कहा। दरोगा ने नियमों का हवाला देते हुए रद्द करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। जिससे नाराज होकर ट्रैफिक कंट्रोल कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। एएसपी ने कार्रवाई का आश्वसन देकर धरना समाप्त कराया। दरोगा को पुलिस लाइन से अटैच कर दिया। मामला धनुष चौराहे के पास का है। पढ़ें पूरी खबर… बाराबंकी में NIA-ATS ने युवक को अस्पताल से उठाया: आतंकी कनेक्शन का आरोप बाराबंकी में मंगलवार सुबह राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) और एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने छापा मारकर एक युवक को पकड़ा। उसपर आतंकियों से कनेक्श का आरोप है। युवक दिल्ली में ऑटो स्पेयर पार्ट्स की कंपनी में काम करता है। वो कैंसर से जूझ रही अपनी मां को अस्पताल में देखने आया था। तभी एनआईए और एटीएस ने अस्पताल में छापा मारकर उसे उठा लिया। युवक को लखनऊ लाकर पूछताछ की जा रही है। पूरा मामला बदोसराय थाना क्षेत्र के खोर एत्महादपुर गांव का है। युवक का नाम राम लखन है। पूरी खबर पढ़ें संभल हिंसा में अनुज चौधरी पर FIR मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई, वकील ने वक्त मांगा संभल हिंसा के दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा गोली मारे जाने का आरोप लगाने वाले आलम के पिता की याचिका पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय ने FIR के आदेश दिया था। जिसके खिलाफ संभल पुलिस और ASP अनुज चौधरी इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। ASP अनुज चौधरी व संभल पुलिस ने इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में रिवीजन याचिका दाखिल की है। मंगलवार को हाईकोर्ट में अनुज चौधरी समेत पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश देने के मामले की सुनवाई हुई। शिकायतकर्ता यामीन की तरफ से वकील ने वकालतनामा दाखिल किया। साथ ही कोर्ट से वक्त देने की गुजारिश की। जस्टिस समित गोपाल की सिंगल बेंच ने 9 फरवरी को अगली डेट दे दी है। पढ़िए पूरी खबर अमिताभ ठाकुर 6 फरवरी तक हो सकते हैं रिहा: वारंट बी निरस्त होने के बाद रास्ता साफ, देवरिया में जमा कराए जाएंगे बांड
पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर की रिहाई का रास्ता होता नजर आ रहा है। वाराणसी के बाद अब देवरिया में भी बांड जमा कराए जाएंगे। जमानतदारों की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद वह जेल से बाहर आ सकेंगे। वारंट बी और कानूनी दांव-पेंच के चलते जमानत मिलने के 15 दिन बाद भी वह जेल से नहीं छूट सके थे। अमिताभ ठाकुर को 9 जनवरी को वाराणसी कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद 19 जनवरी को देवरिया कोर्ट ने धोखाधड़ी के मामले में उन्हें जमानत दे दी थी। उन्हें एक–एक लाख रुपए के दो बांड और दो जमानतदार पेश करने थे। इस बीच लखनऊ के तालकटोरा थाने में दर्ज एक अन्य मामले में वारंट बी जारी हो गया। जिसके चलते ये प्रक्रिया यहीं रुक गई। अब वारंट बी निरस्त होने के बाद अमिताभ ठाकुर के अधिवक्ता प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि उनकी रिहाई 6 फरवरी तक हो सकती है। पढ़े पूरी खबर…
नोएडा में मुस्लिम धर्म गुरू पर हमले का मामला, SC का यूपी सरकार से सवाल- घृणा की धारा क्यों नहीं लगी सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा में मुस्लिम मौलवी पर कथित हमले के मामले में यूपी सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। कोर्ट ने कहा- केवल जांच अधिकारी (IO) के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर देना, उचित कानूनी धाराओं में एफआईआर दर्ज न करने का विकल्प नहीं हो सकता। न्यायमूर्ति संदीप मेहता ने स्पष्ट शब्दों में टिप्पणी करते हुए कहा- जांच अधिकारी के खिलाफ जांच कार्यवाही करना उचित प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज न करने का समाधान नहीं है।” पढ़ें पूरी खबर….
मेरठ में सिलेंडर फटा, बुजुर्ग की जिंदा जला; परचून की दुकान में अकेले रहता था मेरठ में छोटा गैस सिलेंडर फटने के बाद एक दुकान में आग लग गई। इस हादसे में दुकान मालिक की जिंदा जलकर मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। कई घंटे आग बुझाने में लग गए। जब तक आग बुझ पाती, तब तक सबकुछ खाक हो चुका था। पुलिस की मानें तो बुजुर्ग काफी समय से यहां अकेला रह रहा था। परिजनों को सूचित कर शव को मोर्चरी भेजा गया है। घटना परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के पसवाड़ा गांव की है। पढ़िए पूरी खबर झांसी में पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, महिला को 50 मीटर तक घसीटा; सिर के चीथड़े हुए झांसी में एक बेकाबू पिकअप ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी साली को कुचल दिया। टक्कर के बाद एक महिला की साड़ी पिकअप में फंस गई, जिससे वह करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। जब चालक ने देखा कि महिला पिकअप में फंसी हुई है, तो उसने अचानक यू-टर्न ले लिया। इस दौरान पिकअप का टायर महिला के सिर पर चढ़ गया। इससे उसके सिर के चीथड़े उड़ गए और मौके पर मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर… गाजियाबाद में एक बेकाबू कार ने महिला-बच्ची को रौंदा,VIDEO: 50 मीटर तक बोनट पर लटकी रही, 3 गाड़ियों को चपेट लिया
गाजियाबाद में एक बेकाबू कार ने महिला और बच्ची को रौंद दिया। टक्कर के बाद महिला कार की बोनट पर करीब 50 मीटर तक लटकी रही। इसके बाद वह सड़क पर गिर पड़ी, जिससे उसका पैर टूट गया। वहीं, बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है। हादसे में एक स्कूटी समेत 3 अन्य वाहन भी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर दहशत फैल गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर… बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री सस्पेंशन के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे, केंद्र पर साधा निशाना
माघ मेले में मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और प्रशासन में हुए विवाद का मामला थम नहीं रहा है। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में इस्तीफा देकर पूरे देश में चर्चा में आए बरेली के पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री प्रयागराज पहुंचे हैं। प्रयागराज में अलंकार अग्निहोत्री अपने निलंबन की कार्रवाई को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट जाने की तैयारी में हैं। इसी सिलसिले में वह प्रयागराज में अपने विधि सलाहकारों से मिलें। उनका कहना है कि वह निलंबन को चैलेंज करेंगे। उन्होंनें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति अपना नर्म रुख दिखाया, लेकिन केंद्र सरकार पर जमकर अपनी भड़ास निकाली। कहा- केंद्र सरकार एक कम्पनी की तरह चल रही हैं। इसमें सिर्फ दो लोगों की ही चलती हैं, एक मोदी की दूसरे अमित शाह की। पढ़ें पूरी खबर… सीएम योगी बोले- जेवर एयरपोर्ट का पीएम मोदी इस महीने करेंगे उद्घाटन; अयोध्या से हल्दिया तक वॉटर वे भी प्रस्तावित
जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन फरवरी में होगा। पीएम मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। सीएम योगी ने बताया कि एरोड्रम लाइसेंस की कार्यवाही अंतिम चरण में है। लाइसेंस फाइनल होते ही उद्घाटन का डेट तय कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया- यूपी में 20 वॉटर वे भी बनाया जाएगा। पहला वाटर वे वाराणसी से हल्दिया तक शुरू हो चुका है। अयोध्या से हल्दिया वाटर वे का प्रस्ताव दिया है। पूरी खबर पढ़ें आगरा में पूर्व-चेयरमैन के बेटे ने चाचा को पीटा, 30 सेकेंड में जड़े 15 थप्पड़, पुराने मुकदमे की वापसी को लेकर हुआ हंगामा आगरा में पूर्व चेयरमैन अनिल गर्ग उर्फ अन्नी के बेटे उन्नत गर्ग ने अपने चाचा गोपाल गर्ग के साथ बीच चौराहे पर मारपीट की। उन्नत गर्ग ने कागारौल चौराहे पर 30 सेकेंड में करीब 15 थप्पड़ मारे। आरोपी के साथ मौके पर पूर्व चेयरमैन के ड्राइवर ने भी पीड़ित पर थप्पड़ बरसाए। इस पूरी मारपीट का वीडियो सामने आया है। इस मामले में पीड़ित ने खेरागढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पिछले मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहे थे। पूरी खबर पढ़ें


