यूपी की बड़ी खबरें:नोएडा में एनकाउंटर, चोरी के आरोपी के पैर में गोली मारकर पुलिस ने पकड़ा

नोएडा के इकोटेक- 3 थाना क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर चोर के बीच में मुठभेड़ हो गई। इस पुलिस मुठभेड़ के दौरान बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पकड़ा गया बदमाश घरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। पढ़ें पूरी खबर फिरोजाबाद में विवाद के बाद युवक को मारी गोली:गंभीर घायल, परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, आगरा रेफर फिरोजाबाद में मामूली बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक युवक ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर घायल हो गया। उसके तीन गोलियां लगी है। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां हालत चिंताजनक होने पर आगरा रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर में महिला से रेप की कोशिश;घर में घुसकर करने लगा अश्लील हरकत, बेटे के शोर मचाने पर भागा आरोपी गोरखपुर में महिला से दुष्कर्म की कोशिश और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले अश्लील बातें कीं और फिर घर में घुसकर जबरदस्ती करने लगा। मामला सहजनवा क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *