यूपी की बड़ी खबरें:बिजनौर में PAC जवान का पेड़ से लटका मिला शव; 14 फरवरी को शादी थी, कुंभ में लगी थी ड्यूटी

बिजनौर में 27 साल के पीएसी जवान लोकेंद्र का शव संदिग्ध परिस्थिति में उसके खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ से लटका मिला। पीएसी सिपाही की 14 फरवरी को शादी होने वाली थी। वह पीएसी की 9वीं बटालियन मुरादाबाद में तैनात था। इस समय सिपाही लोकेंद्र कुंभ मेले में ड्यूटी पर था। मंगलवार की सुबह ही अपने घर आया था। अफजलगढ़ थाना क्षेत्र का गांव भागीजोत का मामला है। पढ़ें पूरी खबर लखनऊ में HMPV से रिकवर हुई महिला की मौत, बलरामपुर अस्पताल में चल रहा था इलाज लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग महिला आशा शर्मा की मौत हो गई। बुजुर्ग महिला को HMPV पॉजिटिव होने के बाद लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां भर्ती करने के बाद सैंपल की जांच KGMU में हुई थी। जिसमें रिपोर्ट नेगेटिव बताते हुए रिकवर करार दिया था। डॉक्टरों के मुताबिक, बुजुर्ग महिला को टीबी की बीमारी थी। शुगर बीपी और किडनी से भी जुड़ी परेशानी थी। महिला को किडनी डायलिसिस पर भी रखा गया था। आइसोलेशन वार्ड में एक्सपर्ट चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था पर उसकी हालत लगातार बिगड़ती ही जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें… झांसी में मोबाइल ना दिलाने पर BA की स्टूडेंट का सुसाइड, घर में फंदे पर लटकी मिली झांसी में बुधवार को बीए की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। वह कई दिनों से मोबाइल मांग रही थी। मांग पूरी न होने से वह नाराज थी। माता-पिता उसे अकेला छोड़कर गांव चले गए। जब लौटकर आए तो बेटी कमरे के अंदर पंखे से फंदे पर लटकी थी। यह देख माता-पिता की चीख निकल गई। पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के पारीछा का है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर कुशीनगर में प्रिंसिपल के बेटे ने फांसी लगाई; 2 दिन बाद लौटे पिता को फंदे से लटकता मिला कुशीनगर में प्रिंसिपल के बेटे ने फांसी लगा कर जान दे दी। स्कूल के एक कमरे में पंखे के हुक में फंदे से लटकता शव मिला है। सुबह पिता ने शव देखते ही पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार पंचनामा कर परिजन को सौंप दिया। पिता ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि इसने ऐसा क्यों किया उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है। मृतक की पहचान शिवम प्रताप सिंह (16) के रूप में हुई। परिजन शव को लेकर महराजगंज जिले के अहिरौली गांव चले गए। पूरा मामला कुशीनगर के कसया नगर का है। पढ़ें पूरी खबर… कारगिल में खाई में गिरी कार, औरैया के 2 युवकों की मौत, 4 दोस्त नोएडा से वैष्णो देवी दर्शन को गए थे लद्दाख के कारगिल में घूमने गए 4 दोस्तों की कार खाई में गिरने की घटना प्रकाश में आई है। सोशल मीडिया पर जारी जानकारी के अनुसार, हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले दोनों युवक औरैया के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं शेष दो युवकों के भी गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगा रही है। जानकारी के अनुसार, औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के गांव सेखूपुर जैनपुर निवासी नकुल तोमर अपने दोस्त ऊंचा गांव के शिवम सविता के साथ नोएडा गए थे। वहां उनकी मुलाकात जैनपुर निवासी शीटू और नोएडा निवासी गोलू से हुई। चारों दोस्तों ने वैष्णो देवी के दर्शन करने का निर्णय लिया। माता के दर्शन के बाद वे कार से कारगिल की यात्रा पर निकले, लेकिन रास्ते में उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पढ़ें पूरी खबर… सपा प्रदेश सचिव चंद्रिका यादव बर्खास्त; आगरा में चौकी से ट्रक चोरी, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अनुशासनहीनता में प्रदेश सचिव चंद्रिका यादव को बर्खास्त कर दिया। गाजीपुर में एक कार्यक्रम के दौरान चंद्रिका यादव पर सपा विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव के खिलाफ बयानबाजी की थी। आरोप है कि वीरेंद्र यादव को निशाने पर लेते हुए कहा था-क्या ये ही सिर्फ यादवों के नेता हैं। बर्खास्तगी के बाद चंद्रिका यादव ने पलटवार किया। उन्होंने वीडियो बयान जारी किया। इसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अरविंद सिंह, विधायक डॉ. वीरेंद्र यादव और गाजीपुर सपा जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव पर साजिश का आरोप लगाया। पढ़िए पूरी खबर आगरा में पुलिस चौकी से ट्रक चोरी मामले में 2 सस्पेंड, डीसीपी ने की कार्रवाई आगरा के जगनेर थाने की सरैंधी पुलिस चौकी से मार्बल से भरे ट्रक चोरी होने के मामले में दो सिपाहियों को निलंबित किया है। पुलिस चौकी से ट्रक चोरी होने पर पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी। इसके बाद एसीपी खेरागढ़ ने घटना को ही झुठला दिया था। मगर, डीसीपी ने लापरवाही बरतने पर दो सिपाही रोहित कुमार और पुष्पेंद्र कुमार पर कार्रवाई कर दी है। रामलला के दर्शन की अवधि डेढ़ घंटे हुई कम; सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक होगा दर्शन, प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव पर बढ़ाया था समय श्री राम जन्मभूमि परिसर में अब रामलला का दर्शन अवधि एक बार फिर डेढ़ घंटे कम कर दिया गया है। प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर आयोजित त्रिदिवसीय प्रतिष्ठा द्वादशी महोत्सव के समापन के साथ ही राम मंदिर की व्यवस्थाएं बदल गई है। सबसे बढ़ा बदलाव रामलीला के दर्शन अवधि में किया गया है। ट्रस्ट ने डेढ़ घंटे की वृद्धि के आदेश को स्थगित कर पूर्व की व्यवस्था को बहाल कर दिया है। मंगलवार को रामलला का दर्शन सुबह साढ़े छह बजे के स्थान पर सात बजे से शुरू हुआ और यह दर्शन रात्रि साढ़े नौ बजे के बजाए रात्रि नौ बजे तक ही रहा। पढ़िए पूरी खबर नोएडा में मृत महिला के नाम पर लोन लेकर जालसाजी; 5 महीने पर पर्सनल लोन किया गया अप्रूव, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा नोएडा में महिला की मौत के पांच महीने बाद जालसाजी से उसके नाम पर पर्सनल लोन स्वीकृत किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक महिला के पति की शिकायत पर सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने एक नामजद और बैंक के कई अज्ञात कर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। केस न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ है। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में युवती की मामी ने ब्लैकमेल कर हड़पे 1.5 लाख; युवती की प्रेमी के साथ फोटो कर दी वायरल कानपुर के बाबूपुरवा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई। एक मामी ने युवती और उसके प्रेमी की निजी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 1.5 लाख रुपए हड़पे। जब पीड़ित पैसे नहीं दे पाई तो महिला ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर दी। इतना ही नहीं युवती के पति को भी फोटो भेज दी। पीड़िता ने आत्महत्या का प्रयास किया। युवती के पिता ने बाबूपुरवा थाने में शातिर मामी और कुछ रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *