मथुरा के वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के पास शनिवार देर शाम मकान के छज्जे की टाइल गिर गई। हादसे में 3 श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें पास के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग घायलों को बचाने के लिए दौड़े। पुलिस को सूचना दी गई। घटना में फरीदाबाद के चंद्रभान अग्रवाल (56), लक्ष्मी अग्रवाल (54) और काजल अग्रवाल घायल हुए है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में पानी की सप्लाई बंद होने पर भाजपा विधायक हुए नाराज: जेई से बोले- फोन नहीं उठाते हो, घर की लाइन कटवा दूंगा कानपुर में भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी और जेई में शनिवार को हॉट टॉक हुई। भाजपा विधायक ने गुस्से में जेई से कहा- फोन नहीं उठाते हो। तुम्हारे घर की भी लाइन कटवा दूंगा। सुधर जाओ। इसका वीडियो भी सामने आया है। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। यहां पढ़ें पूरी खबर आगरा में पुलिस चौकी से ग्रेनाइट पत्थरों से भरा ट्रक चोरी, खनन विभाग ने खड़ा कराया था आगरा में पुलिस चौकी से ग्रेनाइट पत्थर से भरा ट्रक चोरी हो गया। खनन विभाग के अधिकारियों ने 7 जनवरी को ट्रक को सीज करके थाने में खड़ा किया था। उसी रात ट्रक चोरी हो गया। ट्रक चोरी की खबर को 2 दिन दबाकर रखा गया। हेड कॉन्स्टेबल सुशील कुमार ने थाने में ट्रक चोरी की FIR दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया- पत्थर से भरा ट्रक 7 जनवरी को खनन अधिकारी ने पकड़ा था। जिसे सरेंधी चौकी पर खड़ा कराया था। यह जीडी में भी दाखिल है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रक को चोरी कर लिया है। कुछ लोगों ने ट्रक को भरतपुर की तरफ जाते देखा है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर… सरकारी दस्तावेजों में जिंदा को मृत बताकर रोकी वृद्धापेंशन: जालौन में एक साल से काट रहा चक्कर, प्रमाण के बावजूद नहीं मिला पैसा जालौन में सरकारी विभाग की एक चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है। कोंच तहसील के ग्राम बस्ती के निवासी अवध बिहारी (70) को सरकारी दस्तावेजों में मृत दिखाकर उनकी वृद्धावस्था पेंशन रोक दी गई। पिछले एक वर्ष से वृद्ध अपने जीवित होने का प्रमाण देने के लिए बैंक और समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं। अवध बिहारी ने समाज कल्याण विभाग में अपने जीवित होने का प्रमाण पत्र जमा किया, लेकिन इसके बावजूद उनकी पेंशन बहाल नहीं की गई। आखिरकार, उन्होंने शनिवार को कोंच थाने में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार से गुहार लगाई। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में संजय निषाद बोले- भाजपा की नाव डूब रही, विभीषण को हटाना होगा गोरखपुर में शनिवार को कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा- भाजपा की नाव डूब रही है। भाजपा के विभीषण ही उनकी नाव में छेद कर रहे हैं। अगर नाव में छेद होगा तो हम नहीं डूबेंगे। छेद करने वाले विभीषण को किनारे छांटना होगा। संजय निषाद इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सकों के कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां मीडिया से बातचीत में कहा-लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 43 सीटें हारना और केंद्र में कमजोर सरकार बनना आखिर इसी बात की ओर इशारा है।पढ़ें पूरी खबर कानपुर में राम मंदिर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले को पकड़ा, बोला- माफ कर दो कानपुर में विशाल व्यास ने राम मंदिर पर अभद्र टिप्पणी करते हुए अमर्यादित वीडियो पोस्ट किया था। पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। अब पड़ताल करते हुए आरोपी को अरेस्ट कर लिया। पुलिस के पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाने लगा। पुलिस ने शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोपी विशाल व्यास को पीटने के बाद कोर्ट में पेश किया। पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में घाट पर दक्षिण भारतीय का शव मिला वाराणसी के तुलसी घाट पर एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक व्यक्ति का नाम श्रीनिवास मूर्ति और उम्र 65 वर्ष बताई जा रही है। जो नेहरु कालोनी वेलरी कर्नाटका के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वाराणसी में वह बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन करने पहुंचे थे। पुलिस को इसकी सूचना तब मिली, जब सिद्धार्थ नाम के व्यक्ति ने अपने पिता के गायब होने की सूचना दी। पुत्र को पिता ने भेजा था सुसाइड नोट
पुलिस ने बताया कि जब मोबाइल नंबर का लोकेशन ट्रेस किया गया तो वह अस्सी घाट मिला। इसके बाद पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस ने होटल की भी तलाशी ली। तो वहां पता चला कि जिस होटल में वह रुके थे, वहां ताला लगा हुआ था। पुलिस ने जब उनके लड़के को इसकी सूचना दी, तो उसने बताया कि पिता ने एक सुसाइड नोट भी भेजा है। जिसमें उसने लिखा है कि अब मैं गंगा में अपना शरीर त्यागना चाहता हूं। पढ़ें पूरी खबर… बदायूं में डबल मर्डर, दादी और 3 साल की मासूम की हत्या बदायूं में दादी मीना देवी (45) और उनके साथ सो रही 3 साल की नातिन कल्पना की हत्या कर दी गई। दोनों के शव सुबह बिस्तर पर मिले। दोनों के सिर पर हमला किया गया था। बच्ची का चेहरा खून से सना था। दादी के गले पर भी निशान थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। महिला के समधी के खिलाफ मुकदमा लिख लिया गया है। मृतक महिला का बेटा 10 साल पहले आरोपी की बेटी को भगा ले गया था। दोनों ने शादी भी कर ली है। वह इस समय चेन्नई में है। इसी को लेकर रंजिश चल रही थी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर… कानपुर ADM रिंकी जायसवाल सस्पेंड, VDO परीक्षा कराने में गड़बड़ी की थी योगी सरकार ने कानपुर की ADM (लैंड) रिंकी जायसवाल को सस्पेंड कर दिया। उन पर 2018 में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) की भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप है। एसआईटी की जांच रिपोर्ट के बाद सरकार ने उन्हें सस्पेंड किया। वह कानपुर में डेढ़ साल से पोस्टेड हैं। VDO परीक्षा कराने वाली एजेंसी ने रिंकी जायसवाल की शिकायत की थी। जांच एसआईटी को सौंपी गई। एसआईटी जांच में आयोग की तत्कालीन उपसचिव रिंकी जायसवाल पर लापरवाही की पुष्टि हुई। माना जा रहा है कि आयोग में तैनात कुछ अन्य अफसरों पर भी गाज गिर सकती है। रिंकी जायसवाल 2011 बैच की पीसीएस अफसर हैं। 2018 में लखनऊ में उपसचिव अधीनस्थ चयन सेवा आयोग के पद पर तैनात थीं। उनके कार्यकाल के दौरान ही VDO की परीक्षा हुई थी।पढ़िए पूरी खबर हाईकोर्ट में आगरा पुलिस कमिश्नर ने मांगी माफी: कोर्ट की नाराजगी जताने के 5 घंटे में ही पहुंचे हाईकोर्ट में गलत जानकारी देने पर घिरी आगरा पुलिस की फजीहत के बाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ को भी कोर्ट की नाराजगी झेलनी पड़ी। हाईकोर्ट ने आगरा के पुलिस आयुक्त को 10 जनवरी को तलब किया था। कोर्ट की नाराजगी से बचने के लिए दो दिन पहले ही एसओ समेत 4 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इसके बाद उन्होंने अपनी जगह पर अधीनस्थ अधिकारी को भेज दिया। मगर, इसके बाद भी कोर्ट की नाराजगी से नहीं बच पाए। इसके बाद पुलिस आयुक्त आगरा से सीधे हाईकोर्ट पहुंचे। कोर्ट से उन्होंने बिना शर्त माफी मांगी। पढ़िए पूरी खबर आजम खान पर कोर्ट सख्त; यतीमखाना मामले में 10 हजार का हर्जाना, गवाहों की दोबारा होगी गवाही रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने यतीमखाना मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान पर बड़ी कार्रवाई की है। कोर्ट ने दो गवाहों से दोबारा जिरह की अनुमति देते हुए आजम खान पर 10 हजार रुपए का हर्जाना लगाया है। यह मामला यतीमखाना बस्ती को खाली कराने से जुड़ा है, जिसमें लूटपाट, मारपीट और डकैती के कुल 12 मुकदमे दर्ज हैं। पढ़िए पूरी खबर प्रयागराज एयरपोर्ट से 24 घंटे उड़ान, इंदौर से आया विमान; 25 शहरों के लिए सफर की बुकिंग शुरू महाकुंभ 2025 के पहले स्नान से पहले प्रयागराज एयरपोर्ट को नई सौगातें मिल गईं। अब प्रयागराज एयरपोर्ट से रात की विमान सेवा शुरू हो गई। शुक्रवार रात में पहली बार इंदौर से उड़ान भरकर विमान प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंड किया।अब प्रयागराज एयरपोर्ट से 24 घंटे विमान सेवा शुरू रहेगी। रात में विमान सेवा शुरू होने के साथ ही प्रयागराज एयरपोर्ट पर कैट टू लाइट की शुरुआत हो गई है। साथ ही महाकुंभ को देखते हुए 25 शहरों के लिए विमानों की बुकिंग शुरू हो गई है। पढ़िए पूरी खबर बागपत में 2 लाख से अधिक के नकली नोट बरामद, तीन गिरफ्तार बागपत कोतवाली पुलिस ने नकली नोटों के एक गिरोह का भंडाफोड़ कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 500 रुपए के 440 और 100 रुपए के 80 नकली नोट बरामद किए हैं। मामला एक व्यापारी पिस्तेराम से धोखाधड़ी का है, जिन्होंने थाना कोतवाली बागपत में शिकायत दर्ज कराई थी। व्यापारी की शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने उनसे 1,70,000 रुपए लेकर मनोरंजन बैंक के नकली नोट दिए। धोखाधड़ी में 500 रुपए की गड्डियों में ऊपर-नीचे असली नोट लगाकर बीच में नकली नोट रखे गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संदीप (शिवकुमार का पुत्र) और उसके दो साथियों – अब्बास (इलियास अल्वी का पुत्र) और अरुण (गोपाल का पुत्र) को गिरफ्तार कर लिया। पढ़िए पूरी खबर


