यूपी की बड़ी खबरें:लखनऊ में महिला डॉक्टर से लूट; वाराणसी में ट्यूशन टीचर ने बच्ची से किया बैड टच

लखनऊ के कृष्णा नगर इलाके में लुटेरों ने महिला डॉक्टर का पर्स छीन लिया। महिला ऑटो से घर जा रही थी, तभी बाइक सवार बदमाश झपट्टा मारकर बैग छीन ले गए। पीड़िता ने शनिवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी लुटेरों की तलाश कर रही है। सरोजनीनगर सीएचसी में तैनात पूर्णिमा ने बताया शनिवार को घर जाने के लिए ऑटो बुक की थी। कृष्णा नगर इलाके में स्थित स्प्रिंग डेल स्कूल के पास पहुंची थी। तभी ऑटो के पीछे से बाइक सवार दो लुटेरे आ गए और उनके हाथ से बदमाश ने पर्स छीन लिया। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि फुटेज के जरिए लुटेरों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी में ट्यूशन टीचर ने बच्ची से किया बैडटच; अपहरण, दुष्कर्म और तेजाब से जलाने की दी धमकी वाराणसी के शिवपुर थाने में एक महिला ने ट्यूशन टीचर पर बेटी को बैड टच करने और मना करने पर गुंडागर्दी करने का मामला दर्ज कराया है। बच्ची की मां का आरोप है कि वो और उसका पति बीमार हुए तो ट्यूशन टीचर ने फायदा उठाना शुरू कर दिया और 8 साल की बच्ची के साथ रोज बैड टच करता। विरोध करने पर बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और तेज़ाब से जलाने की धमकी दे रहा है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में ट्यूशन टीचर शौर्य वर्धन और 20 अज्ञात के ऊपर मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। पढ़िए पूरी खबर आजमगढ़ में सड़क हादसा, दो युवकों की मौत; तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। चित्तेपुर बाजार में पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। अस्पताल ले जाते समय दोनों युवकों की मौत हो गई। युवकों की पहचान फतेहपुर रामशाला निवासी रिंकू यादव और रितेश यादव के रूप में हुई है। पढ़िए पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *