यूपी के बदायूं से पकड़ा गया ज्वैलरी चोरी का मास्टरमाइंड:बोकारो में तीन दुकानों से चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 3 फरार

बोकारो पुलिस ने तीन ज्वैलरी शॉप से हुई चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह का मास्टरमाइंड नरेश उत्तर प्रदेश पुलिस की गिरफ्त में है। चास से चार अपराधियों को पकड़ा चोरी की वारदात 8 मार्च को चंचली मार्केट स्थित बीरेंद्र ज्वेलर्स में हुई थी। एसपी के निर्देश पर बनी विशेष टीम ने चास से चार अपराधियों को पकड़ा। ये सभी उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के भोजपुर के रहने वाले हैं। कुर्सी-बेंच बेचने के बहाने दुकानों की रेकी करते थे अपराधी किराए के मकान में रहते थे। साइकिल से कुर्सी-बेंच बेचने के बहाने दुकानों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही चोरी कर लेते थे। इस गिरोह ने कई अन्य चोरियां भी की पुलिस ने इनके पास से चोरी के गहने बरामद किए हैं। साथ ही सात साइकिल, चार गुलेल, कटर और एयरपंप भी मिले हैं। पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह ने कई अन्य चोरियां भी की हैं। इस गिरोह में कुल सात सदस्य थे। तीन अभी भी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। सभी गिरफ्तार अपराधियों का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में होने वाली चोरियों पर अंकुश लगेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *