यूपी में हिमालय में हो रही बर्फबारी से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 7 जिलों में पारा लगातार गिर रहा है। शुक्रवार सुबह से 8 जिलों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर चल रही है। 26 शहरों में घना कोहरा छाया है। कई जगह विजिबिलिटी 20 मीटर तक रह गई। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 15 दिसंबर यानी अगले तीन दिनों तक कोल्ड वेव चलेगी। इससे गलन और बढ़ेगी। देखिए मौसम की तस्वीरें आजमगढ़ में ठंड से महिला की मौत
आजमगढ़ में बुधवार को ठंड से महिला की मौत हो गई। पवई थाने में इसकी तहरीर दी गई। आरोप है कि कच्चे मकान में रहने वाली महिला की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। पति मजदूरी करता है। ठंड से मौत की सूचना पर नायाब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच की है। पवई थाने में दी गई तहरीर के मुताबिक मझौरा गांव निवासी कुमारी (45) की बुधवार को मौत हो गई। पति हौसिला का कहना है कि मंगलवार की रात खाना खाने के बाद कुमारी आराम करने चली गई। बुधवार की सुबह देर तक नहीं उठी तो जगाने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। कुमारी की मौत हो चुकी थी। महिला के दो बेटे और एक बेटी है। सामान्य से नीचे आया तापमान
मौसम विज्ञानी डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने और पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद उत्तरी भारत के कई हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। बुधवार को यूपी का औसत अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। क्या होती है कोल्ड वेव
SN सुनील पांडेय ने बताया- सामान्य से अधिक ठंड की स्थिति में कोल्ड वेव की स्थिति बनती है। मैदानी इलाकों में कोल्ड वेव यानी शीतलहर तब मानी जाती है, जब जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 4-5 डिग्री नीचे चला जाता है। कोल्ड वेव हेल्थ के लिए ये बहुत खतरा मानी जाती है। ———————————- मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- राजस्थान-MP और दिल्ली में कोल्ड डे, पारा 10° से नीचे हिमालय में हो रही बर्फबारी और मैदानों की तरफ चलने वाली हवाओं से पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में कोल्ड डे का अलर्ट है। इन राज्यों में पारा 10° से नीचे चला गया है। पढ़ें पूरी खबर