यूपी में अयोध्या सबसे ठंडा शहर, 5.5°C पहुंचा पारा:35 जिलों में छाया कोहरा, अगले दो दिन में गिरेगा तापमान

यूपी में ठंड अपना असर दिखाने लगी है। पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्वांचल में दिखने लगा है। रविवार को यूपी का सबसे ठंडा शहर अयोध्या रहा। न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। इटावा में पारा 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे ही बलिया का पारा 7.4 डिग्री रहा। प्रदेश में रातें ज्यादा ठंडी हो रही हैं। दिन में धूप की वजह से ठंड से राहत मिल रही है। इस बीच पूर्वी यूपी में शीतलहर दर्ज की गई। माैसम विभाग का कहना है कि 6 दिसंबर से यूपी में हवा का रुख बदल गया है। अब हवा अरब सागर से नमी लेकर आ रही है। इससे ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर भी जल्द देखने को मिलेगा। हालांकि, आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- प्रदेश में रविवार से लेकर बुधवार तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और फिर कुछ समय के लिए यह स्थिति स्थिर रह सकती है। 4 तस्वीरें देखिए…. पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ेगी दिसंबर के अंत में पाला पड़ने की आशंका मौसम के अपडेट्स को लेकर नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *