यूपी में क्रिसमस बाद बारिश के आसार:कानपुर सबसे ठंडा, 2 दिन बाद सर्दी और बढ़ेगी; पूर्वांचल में छाया घना कोहरा

पूर्वांचल समेत यूपी के 25 जिलों में शनिवार सुबह से कोहरा छाया है। कई जगह विजिबिलिटी करीब 80 मीटर रह गई। तापमान की बात करें तो सीजन में पहली बार कानपुर शहर का तापमान सबसे कम रहा। शुक्रवार को यहां का तापमान 5.6°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि क्रिसमस के बाद प्रदेश में 26 से 28 दिसंबर के बीच बारिश हो सकती है। अगले 48 घंटों के दौरान पहले पछुआ, फिर 23 दिसंबर से पुरवा हवा चलेगी। पछुआ हवा से रात के पारे में गिरावट आएगी। मौसम की तस्वीरें देखिए- पहाड़ों से नहीं आ पा रहीं सर्द हवाएं
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिसंबर में 20 दिन बीत चुके हैं, फिर भी यूपी में ठीक से सर्दी शुरू नहीं हो पाई है। इस वजह है कि बंगाल की खाड़ी में आए पश्चिमी विक्षोभ ने पहाड़ों से आने वाली सर्द हवाओं को रोक दिया है। इससे तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ गया। हालांकि, 2 से 3 दिन में हिमालय से आने वाली हवाएं शुरू हो जाएंगी, इससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। प्रदेश के औसत तापमान में 1 डिग्री की गिरावट
बुलंदशहर में 6 डिग्री और अमेठी में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बहराइच में अधिकतम तापमान 26.2°C, प्रयागराज में 26.6 डिग्री और चुर्क में 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। प्रदेश में अधिकतम औसत तापमान 1 डिग्री बढ़कर 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1 डिग्री कम होकर 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 3 शहरों का न्यूनतम पारा 10 डिग्री से ज्यादा
प्रदेश में शुक्रवार को 3 शहर ऐसे रहे, जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के पार चला गया। इसमें गाजीपुर में 11.5, लखीमपुर खीरी में 12 और सोनभद्र में 11.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। दिसंबर माह के अंत में बारिश के आसार
मौसम विशेषज्ञ डॉ. SN सुनील पांडेय ने बताया- प्रदेश में 26 दिसंबर से बारिश के आसार बन रहे हैं। हवा की दिशा बदली (उत्तर पूर्वी) हुई है, इससे हल्के बादल संभव हैं। उत्तर-पश्चिमी तेज हवाएं चलेंगी तो सर्दी जोर पकड़ेगी। दिसंबर माह के अंत में बारिश के आसार हैं। SN सुनील पांडेय ने बताया- उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण नमी का अधिकतम प्रतिशत 92 तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी तक पश्चिमी क्षेत्रों में कोहरा अधिक रहा है। अगले 24 घंटों में पूर्वी के ज्यादातर शहरों में घना कोहरा पड़ सकता है। ………………… यह खबर भी पढ़िए… यूपी के 40 शहरों में कोहरा, पारा 5ºC पहुंचा:ताजमहल धुंध में छिपा, विजिबिलिटी 15 मीटर; महाकुंभ का ड्रोन VIDEO यूपी में ठंड और कोहरे का सितम जारी है। बुधवार सुबह से 40 शहरों में कोहरा छाया हुआ है। संभल में विजिबिलिटी 15 मीटर रिकॉर्ड की गई। आगरा में ताजमहल धुंध में छिप गया। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *