यूपी में गर्लफ्रेंड की हत्याकर प्रेमी ने जान दी:प्रेमिका के सिर में गोली मारी, 30 मिनट बाद खुद फंदे पर लटका

बागपत में प्रेमिका की हत्या करके प्रेमी ने जान दे दी। उसने प्रेमिका के सिर में गोली मारी। बुलेट कनपटी को चीरते हुए निकल गई। थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। यह देखकर प्रेमी भागकर घर पहुंचा। पकड़े जाने के डर से 30 मिनट बाद घर के आंगन में नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली। पुलिस जांच में पता चला कि सतनाम और गुड्‌डन का 2 साल से अफेयर था। सतनाम आज सुबह घर से 50 मीटर दूर प्रेमिका के घर पहुंचा। दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी होने लगी। इसी दौरान सतनाम ने कमर से तमंचा निकाला और फायर कर दिया, फिर खुद सुसाइड कर लिया। पूरा मामला बड़ौत थाना क्षेत्र के बावली गांव का है। दोनों परिवारों के बारे में जानिए… 6 पॉइंट में सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जानिए… एसपी बोले- यह प्रेम प्रसंग का मामला
एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला है। युवक ने अपने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में खुद भी फांसी पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने दोनों के शवों का कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। …………………………. इस खबर को पढ़ें.. गोरखपुर में युवक की हत्या, गर्लफ्रेंड को पुलिस ने उठाया:खाना छोड़कर बात करने निकला था, खेत में मिली खून से लथपथ लाश गोरखपुर में गर्लफ्रेंड से बात करने के लिए निकले युवक विशाल यादव (26) की लाश गेहूं के खेत में मिली। खेत की सिंचाई हुई थी। लाश मिट्‌टी से सनी हुई थी। सिर पर चोट के निशान थे। मुंह पर खून लगा था। आसपास के हालात देखकर लग रहा था कि युवक को मारने से पहले काफी तड़पाया गया था। पढ़ें पूरी खबर….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *