यूपी में देर रात तक चला नए साल का जश्न:नोएडा में थिरके युवा, लखनऊ के होटल-मॉल रहे फुल; पुलिस रही सख्त

यूपी में साल 2025 का ग्रैंड वेलकम हुआ। घड़ी में जैसे ही रात के 12 बजे, आसमान आतिशबाजी की रोशनी से सतरंगी हो गया। नए साल की पार्टी में थिरक रहे लोग एक सुर में बोले- हैप्पी न्यू ईयर। इसके बाद एक-दूसरे को गले लगाकर नए साल की शुभकामनाएं देने का सिलसिला शुरू हो गया। इससे पहले आधी रात तक नए साल का जश्न चला। रात बढ़ने के साथ ही लोगों का जोश बढ़ता गया। शहरों के मॉल, होटल और लाउंज फुल रहे। हर क्लब का अपना मेन्यू और पैकेज था। नोएडा के मॉल और होटलों में तो शाम से ही युवाओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। जैसे-जैसे रात होती गई, भीड़ बढ़ती गई। डीजे की धुन पर युवा नाचते रहे। लखनऊ के होटलों, बार और लाउंज में कॉमेडी शो, सिंगिंग, ग्रुप डांस के साथ ही कपल डांस का भी अरेंजमेंट किया गया। समिट बिल्डिंग में मैश-अप 2.0 बार में एंट्री फ्री रही। लेकिन, यहां पर खाने का मेन्यू पैकेज 4499 से 85000 तक का रहा। बरेली में इंडियन आइडल-3 के विनर ने परफॉर्मेंस दी। वहीं, मंगलवार को DGP प्रशांत कुमार ने बधाई देते हुए युवाओं से अपील की थी कि वे नए साल का जश्न खुशी और जिम्मेदारी के साथ मनाएं। शराब पीकर गाड़ी न चलाएं। हेलमेट का इस्तेमाल करें और गति सीमा का पालन करें। छेड़खानी करने और असामाजिक गतिविधियों में लिप्त रहने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब तस्वीरों में देखिए नए साल का जश्न ——————- यह खबर भी पढ़िए… मुख्तार की मूंछों पर आखिरी ताव:24 कैरेट का ब्राह्मण हूं, सबके राम आ गए, जालीदार टोपी से जीत; 24 तस्वीरों में यूपी साल 2024 बीत रहा है। 2025 इस्तकबाल के लिए तैयार है। यूपी में 2024 में बहुत कुछ हुआ। चौंकाया, डराया और रुलाया भी। अयोध्या में राम आए तो भक्तों के आंसू छलक पड़े। फिर लोकसभा चुनाव के रिजल्ट ने सबको चौंका दिया। दो लड़कों की जोड़ी हिट हुई। बहराइच और संभल हिंसा ने डराया। फिर हाथरस भगदड़ और झांसी अग्निकांड ने रुलाया। माफिया मुख्तार की मौत हुई तो बेटे ने मूंछों पर आखिरी ताव दिया। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *