यूपी में मर चुकी महिला के खाते में 10लाख करोड़:बिहार में प्लंबर के खाते में भी इतना ट्रांजेक्शन, यह मुकेश अंबानी की नेटवर्थ से ज्यादा

यूपी और बिहार में कोटेक महिंद्रा बैंक के खातों में अरबों रुपए आने के मामले सामने आए हैं। यूपी के नोएडा में एक मृत महिला के खाते में दस लाख एक हजार तीन सौ छप्पन लाख करोड़ (1001356000000.0001002356) से ज्यादा रकम डिपाजिट हो गई। महिला के बेटे ने मोबाइल पर मैसेज देखा तो बैंक पहुंचा। मामला कोटेक महिंद्रा बैंक का है।
वहीं बिहार के जमुई में प्लंबर के कोटेक महिंद्रा बैंक के ही खाते में दस लाख एक हजार तीन सौ छप्पन लाख करोड़ रुपए (1,001,356,000,000.0005001 लाख करोड़) आ गए।
जैसे ही उसने अपना मोबाइल देखा तो उसने पैसे ट्रांसफर करने की कोशिश की। लेकिन बैंक ने उसका अकाउंट फ्रीज कर दिया। मजदूर ने बताया कि उसके खाते में कभी भी 500 रुपए से ज्यादा नहीं रहे। इतनी राशि उसके खाते में कैसे आई उसे नहीं मालूम। मजदूर का ने यह खाता मुंबई में खुलवाया था।
हालांकि बैंक के अनुसार ये केवल गलत मैसेज के मामले हैं। राशि किसी बैंक खाते में नहीं पहुंची है। फिर भी दोनों मामलों की जांच की जा रही है।
एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति करीब 9.45 लाख करोड़ रुपए है। यानी इन दोनों के खातों में आई रकम इस नेटवर्थ से ज्यादा है। बड़ी रकम का मैसेज देखकर घबरा गया युवक नोएडा में ऊंची दनकौर गांव की गायत्री देवी की दो महीने पहले मौत हो गई थी। महिला का बेटा दिलीप उनके खाते को अटैच कर UPI यूज कर रहा है। 3 अगस्त को उसी खाते में 1 अरब 13 लाख 55 हजार करोड़ (10,01,35,60,00,00,00,00,00,01,00,23,56,00,00,00,00,299) रुपए डिपाजिट होने का मैसेज आया। दिलीप बेरोजगार है। उसने बताया कि 3 अगस्त को वह कुछ सामान खरीदने दुकान पर गया तो पेमेंट नहीं हो रहा था। इसी दौरान जब उसने बैलेंस चेक किया तो एक बड़ी रकम खाते में दिखी, जिसके बाद उसके कुछ समझ में नहीं आया। वो तुरंत कोटक महिंद्रा बैंक की उस ब्रांच में पहुंचा, जहां से यह अकाउंट है। बैंक कर्मियों ने उससे कहा कि आप परेशान न हों। हमने खाते को फ्रीज कर दिया है। इसकी जानकारी इनकम टैक्स को भी दे दी है। ग्रेटर नोएडा पुलिस और आयकर विभाग ने तुरंत मामले को संज्ञान में लिया। थाना दनकौर पुलिस ने कहा कि NAVI UPI App पर टेक्निकल ग्लिच के चलते इतना बैलेंस दिखा रहा है।
बैंक शाखा प्रबंधक अभय कुमार ने बताया कि युवक के खाते में जीरो बैलेंस है। 7 दिन पहले खाते को फ्रीज कर दिया गया था। युवक के बैंक खाते में कोई रकम नहीं आई है। किसी ऐप से उसका खाता जुड़ा है। वहां 37 डिजिट की रकम दिखने की जानकारी मिली है। पढ़ें पूरी खबर… मेरे खाते में तो 500 ही रहते हैं, इतनी रकम कहां से आई नहीं पता बिहार में जमुई के प्लंबर टेनी मांझी ने बताया कि मैं जयपुर में प्लंबर हूं। बुधवार की सुबह पिता जी को दवा के लिए पैसे भेजने थे। मैंने मोबाइल उठाया। एक दिन पहले कुछ पैसे खर्च किए थे तो पहले बैलेंस चेक किया। देखा तो अकाउंट में इतने पैसे थे कि स्क्रीन पर नंबर्स भी पूरे नहीं आ रहे थे। मुझे तो इतनी गिनती भी नहीं आती जिसने पैसे मेरे अकाउंट में थे। मैंने सबसे पहले घर वालों को फोन किया उन्हें बताया कि अकाउंट में बहुत सारे पैसे आए हैं। मैं बैक जा रहा हूं। इसके बाद पिता जी की दवाई के पैसे डालता हूं। टेनी ने बताया कि जब मैंने अपने अकाउंट में इतने रुपए देखे तो इसे निकालने की कोशिश करने लगा। लेकिन बैंक ने खाता फ्रीज कर दिया। मेरे अकाउंट में 500 रुपए थे, वो भी नहीं निकल रहे हैं। समझ में नहीं आ रहा है कि इतने पैसे मेरे खाते में आए कैसे और किसने भेजे। टेनी मांझी ने बताया- ‘मैंने यह खाता 5 साल पहले मुंबई में मजदूरी करने के दौरान खुलवाया था।
मामले की जानकारी बैंक और पुलिस को दी गई। पुलिस जांच कर रही है। साइबर पुलिस DSP राजन कुमार ने कहा कि ’36 डिजिट की राशि है। इसको हम लोग बैंक के टेक्निकल फॉल्ट ही इसे हम लोग मान रहे हैं। बाकी आगे की जांच जारी है। इनकम टैक्स विभाग को भी ये सूचना दी गई है। पढ़ें पूरी खबर… अब देखें दुनिया में कुल कितना पैसा हालांकि दुनिया में कुल धनराशि का सटीक आंकड़ा देना जटिल है, क्योंकि यह विभिन्न रूपों (नकद, बैंक खाते, निवेश, संपत्ति आदि) में मौजूद है और समय के साथ बदलता रहता है। विभिन्न स्रोतों के आधार पर अनुमान भिन्न हैं।
क्रेडिट सुइस की 2019 की वैश्विक धन रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया में कुल संपत्ति 360.6 लाख करोड़ डॉलर (लगभग 30,000 लाख करोड़ रुपए, 1 डॉलर = 83 रुपए मानकर) थी।
अन्य अनुमान:कुछ सोर्स जैसे Quora, दावा करते हैं कि कुल धनराशि 36.8 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 3,000 लाख करोड़ रुपए) है, लेकिन यह केवल नकद और बैंक खातों तक सीमित हो सकता है।
कैपजेमिनी की 2023 की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के 2.2 करोड़ उच्च नेटवर्थ व्यक्तियों की संपत्ति 86.8 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 7,200 लाख करोड़ रुपए) है।
2019-2023 के डेटा पर आधारित अनुमान के अनुसार, दुनिया में कुल धनराशि लगभग 30,000 से 40,000 लाख करोड़ रुपए के बीच हो सकती है, जिसमें सभी प्रकार की संपत्ति (वित्तीय और गैर-वित्तीय) शामिल है। यह राशि देशों, व्यक्तियों, और संस्थानों के बीच वितरित है और इसमें अचल संपत्ति, शेयर, और अन्य निवेश शामिल हैं। सटीक आंकड़ा समय और गणना के तरीके पर निर्भर करता है। यानी महिला और प्लंबर के खातों में आया पैसा दुनिया के पैसे का 720 वां हिस्सा आ गया। और ये हैं दुनिया के सबसे अमीर ये खबर भी पढ़ें: अनिल अंबानी ED के ऑफिस पहुंचे:₹17,000 करोड़ लोन फ्रॉड मामले में आज पूछताछ; 1 अगस्त को लुकआउट नोटिस जारी हुआ था रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और MD अनिल अंबानी से आज (मंगलवार, 5 अगस्त) प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूछताछ करेगी। वित्तीय जांच एजेंसी ने 1 अगस्त को समन जारी कर उन्हें पेश होने के लिए कहा था। वे दिल्ली के ED ऑफिस पहुंच चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *