यूपी में सबसे ठंडा शहर अयोध्या:4.5 डिग्री रहा तापमान, 30 शहरों में कोल्डवेव का येलो अलर्ट

यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। 24 घंटे में सबसे ठंडा शहर अयोध्या रिकॉर्ड किया गया। यहां तापमान 4.5°C दर्ज हुआ। IMD ने यूपी के 30 शहरों में कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया है। इसे देखते हुए अलाव बढ़ा दिए गए हैं। मौसम एक्सपर्ट के मुताबिक, पहले दिसंबर महीना गर्म रहने का अनुमान था। मगर अचानक जेट स्ट्रीम हवाओं ने दिसंबर महीने की शुरुआत में ही शीतलहर ला दी है। प्रदेश में लगातार तेज उत्तर-पश्चिमी हवाएं बह रहीं हैं। इस कारण तापमान गिर गया है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, रात का पारा जब तेजी से गिरता है, तब दिन बेहद साफ होता है। इस बार 15 दिन पहले चली कोल्डवेव
मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक इस बार पहले चली जेट स्ट्रीम हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड करीब 15 दिन पहले ही आ गई। दिसंबर महीने में अलाव 25 से 30 दिसंबर के बीच जलाए जाते थे। दिसंबर महीने में कोल्डवेव के 10 दिन भी बढ़ गए हैं। तेज बह रहीं ठंडी हवाएं
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक, तेज उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाओं का जोर बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरते ही कोल्ड जेट स्ट्रीम के असर से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है। 20 से 25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। यूपी का औसत तापमान 3°C कम
मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी के 75 जिलों का औसत तापमान 24°C बना हुआ है, वहीं न्यूनतम तापमान औसतन 6°C है। शनिवार को अयोध्या का न्यूनतम तापमान सबसे कम 4.5°C दर्ज किया गया। हालांकि, उरई लगातार गर्म बना हुआ है, यहां दिन में अधिकतम तापमान 29°C रिकॉर्ड किया गया। फसलों पर पाला गिरने का खतरा
सीएसए के कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने कहा- 15 दिसंबर के बीच पाला गिरने की आशंका है। जिसे देखते हुए किसानों को अलर्ट किया गया है। आलू, टमाटर, मिर्च और गोभी आदि पर पाला गिर सकता है। किसानों को सलाह दी गई है कि खेतों में हल्की सिंचाई या 0.1 प्रतिशत सल्फ्यूरिक एसिड (100 लीटर पानी में 10 मिली दवा) को मिलाकर छिड़काव ऐसे करें कि पौधे पूरी तरह भीग जाएं। इससे फसलों में पाले से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है। …….. मौसम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- राजस्थान-MP और दिल्ली में कोल्ड डे, पारा 10° से नीचे हिमालय में हो रही बर्फबारी और मैदानों की तरफ चलने वाली हवाओं से पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में कोल्ड डे का अलर्ट है। इन राज्यों में पारा 10° से नीचे चला गया है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *