यूबीई तकनीक से स्पाइन की समस्या का इलाज:दो छेद से होने वाली सर्जरी में 63 साल की महिला को मिली राहत

प्रियुष न्यूरो एंड सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने 63 वर्षीय महिला की स्पाइन की समस्या का सफल इलाज किया है। महिला पिछले दो साल से इस समस्या से परेशान थी और उसे चलने में दिक्कत हो रही थी। महिला के बेटे ने, जो दौसा में डॉक्टर हैं, प्रियुष हॉस्पिटल में इलाज कराने का फैसला किया। सीनियर न्यूरो सर्जन डॉ. योगेश गुप्ता के नेतृत्व में यूबीई तकनीक से सर्जरी की गई। यह तकनीक स्पाइन की समस्याओं के इलाज में सबसे आधुनिक मानी जाती है। डॉ. गुप्ता ने बताया- यह एक मिनिमल इनवेसिव सर्जरी है। इसमें केवल दो छोटे छेद किए जाते हैं – एक 5 मिमी का और दूसरा 8 मिमी का। यह लैप्रोस्कोपिक सर्जरी की तरह है। उत्तर भारत में यह तकनीक बहुत कम जगहों पर उपलब्ध है। यह चौथी पीढ़ी की एंडोस्कोपिक सर्जरी है जो पारंपरिक तरीकों से ज्यादा सुरक्षित और सटीक है। इसमें ना तो मांसपेशियों को नुकसान होता है और ना ही हड्डी को काटना पड़ता है। मरीज को उसी दिन या अगले दिन अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *