यूरिया नहीं मिलने से परेशान किसानों ने एसडीएम को घेरा:एसडीएम बोले- POS मशीन का सर्वर डाउन, इसलिए आई परेशानी

यूरिया खाद की कालाबाजारी और वितरण में गड़बड़ी को लेकर गुरुवार दोपहर 3 बजे किसानों ने निवाड़ी वितरण केंद्र पर एसडीएम अनुराग निगवाल को घेर लिया। किसानों का कहना है कि उन्हें खाद समय पर और उचित मात्रा में नहीं मिल रही है। प्रदर्शन कर रहे एक किसान गोवर्धन ने कहा कि हम सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन खाद नहीं मिल रही। बड़े किसान और दुकानदार इसे खरीद ले जाते हैं और हम छोटे किसानों को परेशान होना पड़ता है। इस मामले में निवाड़ी एसडीएम अनुराग निगवाल ने बताया कि पीओएस मशीन के सर्वर डाउन होने के चलते खाद वितरण में दिक्कत आई थी। हमारे पास पूरी तरह से खाद का स्टॉक है। किसानों को किसी तरह की समस्या नहीं आने दी जाएगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *