यूरोपीय बाजारों में गिरावट, जर्मनी का डैक्स इंडेक्स 10% टूटा:UK का FTSE 100 इंडेक्स 5% से ज्यादा नीचे, ट्रम्प के टैरिफ का असर

एशियन मार्केट्स में 10% तक की गिरावट के बाद अब यूरोपीय बाजारों में भी गिरावट है। शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स इंडेक्स करीब 10% की गिरावट के साथ 18,489 के स्तर पर आ गया है। वहीं UK के FTSE 100 इंडेक्स में 5% से ज्यादा की गिरावट है। उधर, अमेरिकी बाजार का डाउ फ्यूचर्स 2.68% नीचे है। इससे आज एक बार फिर अमेरिकी बाजार के शाम को नीचे खुलने के संकेत मिल रहे हैं। SP 500 फ्यूचर्स भी 3.30% गिरा है। टेक शेयरों के इंडेक्स नैस्डैक-100 फ्यूचर्स में 4.20% की गिरावट आई है। बाजार में गिरावट की 3 वजह हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग 10% टूटा, चीनी इंडेक्स भी 6.50% नीचे 9 अप्रैल से लागू होंगे रेसिप्रोकल टैरिफ अमेरिका में आने वाले सभी सामानों पर 10% बेसलाइन (न्यूनतम) टैरिफ लगाया गया है। बेसलाइन टैरिफ 5 अप्रैल से लागू हो गया है। वहीं रेसिप्रोकल टैरिफ 9 अप्रैल को रात 12 बजे के बाद लागू होंगे। बेसलाइन टैरिफ व्यापार के सामान्य नियमों के तहत आयात पर लगाया जाता है, जबकि रेसिप्रोकल टैरिफ किसी अन्य देश के टैरिफ के जवाब में लगाया जाता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *