ये सुविधा देने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य:आयुष्मान का डिजिटल वॉलेट; खुद पता कर सकेंगे, कितना पैसा बाकी

मप्र पहला राज्य बनने जा रहा है जहां आयुष्मान भारत योजना के तहत नए साल से डिजिटल वॉलेट की सुविधा दी जाएगी। जिसमें आप एक क्लिक में यह देख सकेंगे कि 5 लाख रुपए की सीमा में से कितना खर्च हुआ और कितना शेष है। खर्च की गई राशि जानने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने के जरूरत नहीं पड़ेगे। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, यह सुविधा मरीजों को उनके इलाज का हिसाब-किताब रखने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए शुरू की जा रही है। इस डिजिटल वॉलेट का अपडेट आयुष्मान कार्ड के साथ लिंक रहेगा। जैसे ही आपका इलाज होता है, खर्च की जानकारी तुरंत अपडेट हो जाएगी। इसमें मरीज की जांच रिपोर्ट से लेकर अन्य जानकारियां भी सहेजी जा सकेंगी। यह सुविधा आयुष्मान भारत योजना के टीएमएस पोर्टल के अपडेट वर्जन 2.0 में मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *