रांची | योगदा सत्संग महाविद्यालय में शोध प्रस्ताव लेखन एवं रिसर्च ग्रांट को लेकर वर्कशॉप का आयोजन हुआ। इसका विषय शोध प्रस्ताव लेखन एवं रिसर्च ग्रांट के अवसर था। प्रभारी प्रोफेसर प्रगति बक्शी ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। एक प्रभावी शोध प्रस्ताव कैसे तैयार किया जाए, ताकि उसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वित्तीय सहायता प्राप्त हो सके।


