रांची|रांची विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ योग में समग्र स्वास्थ्य पर 15 दिवसीय नि:शुल्क योग शिविर बुधवार से शुरू हुआ, जिसका उद्घाटन वीसी डॉ. अजीत कुमार सिन्हा ने किया। योगिक साइंस विभाग की डायरेक्टर डॉ. मधुलिका वर्मा ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सीवीएस की डिप्टी डायरेक्टर डॉ. स्मृति सिंह और डॉ. बीबी रॉय ने भी अपने विचार रखे।


