सीएम योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी मिली है। आरोपी ने फेसबुक पर लिखा- हिंदुओं यह जो तुम्हारा महाकुंभ आ रहा है, हम मुसलमान चैलेंज करते हैं कि नहीं होने देंगे। चाहे कितने भी सिर कलम करने पड़ जाएं…मुसलमानों जिहाद करो। ये 2025 राम मंदिर का आखिरी साल होगा। बरेली के विहिप नेता केके शंखधार ने फेसबुक पर धमकी भरी पोस्ट देखी। इसके बाद ADG बरेली और यूपी पुलिस को टैग कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस पर पुलिस और खुफिया विभाग की टीम अलर्ट हो गई। शुक्रवार देर रात बरेली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर उसका एक वीडियो सामने आया। इसमें वह प्रेमनगर थाने से हाथ जोड़कर लंगड़ाते हुए निकल रहा है। कह रहा है- साहब, गलती हो गई…माफ कर दो। अब कभी भी कोई पोस्ट नहीं करूंगा। सभी धर्मों का सम्मान करूंगा। फेसबुक पर 5 पोस्ट किए, इनमें क्या लिखा पढ़िए- 1. जगह-जगह मिल रहे मंदिरों पर उसने चैलेंज किया। लड़कियों से रेप करने की धमकी दी।
2. योगी आदित्यनाथ को चैलेंज किया। धमकी देते हुए इंशा अल्लाह लिखा।
3. महाकुंभ को लेकर धमकी भरी पोस्ट की। लिखा- हिंदुओं यह जो तुम्हारा महाकुंभ आ रहा है, हम मुसलमान इसे चलने नहीं देंगे।
4. 2025 राम मंदिर का आखिरी साल होगा।
5. अभी तो हर्टमैन रामलीला (बरेली) में तुम्हें मारा है, आने वाले टाइम में लड़कियों को भी उठाएंगे। आरोपी मैजान रजा बरेली का रहने वाला है। वह 30 साल का है। 10 जनवरी को मैजान की पोस्ट बरेली के विहिप नेता पंडित केके शंखधार ने फेसबुक पर देखी। दोपहर 2.10 बजे उन्होंने पोस्ट के स्क्रीशॉट्स लेकर शेयर करते हुए ADG बरेली और यूपी पुलिस को टैग किया। विहिप नेता ने लिखा- यह भड़काऊ पोस्ट बहुसंख्यक समाज की आस्था को ठेस पहुंचाने वाली है। अपमानजनक भाषा का प्रयोग करने वाले जिहादी को इसकी सही जगह पहुंचाने की कृपा करें। आरोपी की क्राइम हिस्ट्री नहीं
सीओ सिटी पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी मैजान को जेल भेजा गया है। अभी तक उसका कोई इतिहास सामने नहीं आया है। मैजान पढ़ा-लिखा नहीं है। उसने अपनी फेसबुक प्रोफाइल में गलत जानकारी डाल रखी है कि GRM स्कूल से पढ़ाई की है। उसका पिता पकौड़ी की दुकान से घर का खर्च चलाता है। CM योगी को इससे पहले भी धमकियां दी गई हैं- हर वक्त CM की सुरक्षा में 25 कमांडो रहते हैं
CM योगी के साथ हर समय NSG (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड्स) के 25 कमांडो रहते हैं, यानी यदि इनकी शिफ्ट 8 घंटे की है तो कुल मिलाकर 75 कमांडो तैनात हैं। यह ब्लैक यूनिफॉर्म में रहते हैं। CM योगी को मिली Z प्लस सुरक्षा में 5 बुलेटप्रूफ गाड़ियां भी शामिल रहती हैं। देश की चुनिंदा शख्सियतों को ऐसी सुरक्षा दी जाती है। योगी की सुरक्षा में हर महीने 1 करोड़ 39 लाख खर्च
2017 में सपा के शतरुद्र प्रकाश ने योगी की सुरक्षा पर हो रहे खर्च को लेकर सवाल किया। सरकार की तरफ से जवाब आया कि हर महीने 1 करोड़ 39 लाख रुपए खर्च हो रहे हैं। सुरक्षा में एक अपर पुलिस अधीक्षक, सात पुलिस उपाधीक्षक, 52 निरीक्षक, 21 उप निरीक्षक, 23 मुख्य आरक्षी और 127 आरक्षी तैनात किए गए हैं। हालांकि इसमें NSG पर होने वाला खर्च शामिल नहीं है। ———————— ये खबर भी पढ़िए- नसीम सोलंकी बोलीं- मैं डरने वाली नहीं हूं:भाजपा ने पहले सम्मान दिया, फिर उनके कार्यकर्ता ने ही धमकाया सीसामऊ सीट से सपा विधायक नसीम सोलंकी फिर चर्चा में हैं। वजह भाजपा नेता धीरज चड्ढा का धमकी भरा कॉल। पुलिस उसे जेल भेज चुकी है। नसीम सोलंकी ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर से मुलाकात करके अपने परिवार पर खतरा बताया। भाजपा नेता से विवाद के बीच दैनिक भास्कर ने नसीम सोलंकी से बात की। उन्होंने कहा- भाजपा ने अभी पार्लियामेंट्री एसोसिएशन के कार्यक्रम में सम्मान दिया था। उसके अगले ही दिन भाजपा के ही लोग धमका रहे हैं। लेकिन, मैं डरने वाली नहीं हूं। चुनाव जीतने के बाद ज्वाला देवी मंदिर भी गई। पढ़िए पूरा इंटरव्यू…


