योगी को PM बनाने की प्रतिज्ञा, गोल्डन-बाबा ने जूते त्यागे:4kg चांदी के बने थे; सरकारी सर्जन त्रिशूल लेकर माघ मेला पहुंचे

प्रयागराज माघ मेले में आज वसंत पंचमी के अवसर पर स्नान पर्व है। संगम पर सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। अब तक 1 करोड़ से अधिक लोग संगम में डुबकी लगा चुके हैं। प्रशासन का अनुमान है कि शाम तक करीब 3.5 करोड़ श्रद्धालु संगम स्नान करेंगे। संगम तट पर साधु-संन्यासियों की अजब-गजब वेशभूषा भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। प्रयागराज के सुप्रसिद्ध बेली हॉस्पिटल के आई सर्जन डॉ. के.के. मिश्रा साधु के वेश में संगम पहुंचे। हाथ में डमरू और त्रिशूल लेकर वे शंखनाद करते नजर आए। वहीं, गोल्डन बाबा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने का प्रण लिया। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक योगी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, वह अपने 4 किलो वजनी चांदी के जूते नहीं पहनेंगे। गोल्डन बाबा ने कहा कि वे योगी जी को हनुमान जी का स्वरूप मानते हैं। उधर, मौनी बाबा डेढ़ किलोमीटर तक लेटते हुए संगम पहुंचे और स्नान किया। स्नान के बाद उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में रसगुल्ले बांटे। भारी भीड़ को देखते हुए आज अक्षयवट के दर्शन बंद कर दिए गए हैं। वसंत पंचमी स्नान से जुड़ी तस्वीरें देखिए… प्रयागराज माघ मेले से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *