योग प्राणायाम सत्र में मिट्टी स्नान के बताए गए फायदे

लोहरदगा|पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान लोहरदगा के बैनर तले कोयल नदी के तट पर मिट्टी स्नान एवं योग प्राणायाम के एक दिवसीय सत्र का आयोजन किया गया। मौके पर जिल्स प्रभारी एवं मुख्य योग प्रशिक्षक प्रवीण कुमार भारती एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य शिवशंकर सिंह के नेतृत्व में योग प्रशिक्षक एवं अन्य योगसाधक कोयल नदी के किनारे मिट्टी, गोमूत्र, हल्दी, नीम, गोबर आदि मिलकर पूरे शरीर में लगाकर योगाभ्यास प्रवीण कुमार भारती ने कराया। जिसमें यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार, दंड बैठक, कपालभाति, अनुलोम विलोम का अभ्यास कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *