कांकेर| शहर के माहुरबंदपारा स्थित योग विद्या साधना केंद्र में छह दिवसीय योग निद्रा शिविर का आयोजन 7 मार्च से किया जाएगा। शिविर को शुभारंभ 7 मार्च को महामृत्यंजय हवन के साथ होगा। 8 मार्च से 11 मार्च तक रोजाना सुबह 5.30 बजे से 7 बजे तक स्वास्थ्य लाभ, मानसिक शांति के लिए आसन व प्राणायाम व मंत्र जाप का अभ्यास कराया जाएगा। वहीं शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक मानसिक तनाव परेशानी, चिंता आदि कम करने के लिए योग के महत्वपूर्ण अंग जैसे योग निद्रा के विभिन्न आसन कराए जाएंगे। 12 मार्च को सुबह 5.30 से 7 बजे तक योगाभ्यास व ध्यान मंत्र जाप व शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक सत्संग भजन, कीर्तन, योग निद्रा एवं समापन होगा।


