भीलवाड़ा में योग वेदांत सेवा समिति रविवार 22 दिसंबर को भीलवाड़ा छोटी हरणी स्थित आसाराम आश्रम पर साधक सम्मेलन कर रही है। कोर कमेटी के सदस्य चंद्रशेखर जोशी ने बताया- सम्मेलन के बाद, दोपहर 3 बजे से विशाल संकीर्तन यात्रा निकलेगी, जिसमें साधकों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मे भाग लेंगे। इस यात्रा के दौरान, 25 से अधिक स्वागत द्वार बनाए गए है और कई स्थानों पर पुष्प वर्षा व आरती की जाएगी ताकि साधकों का स्वागत किया जा सके। योग वेदांत सेवा समिति के अध्यक्ष ओम शर्मा ने बताया कि घर घर जाकर पीले चावल वितरित कर सम्मेलन मे आने का न्योता दिया गया एवं इस सम्मेलन में सम्पूर्ण राजस्थान के साधक भाग लेंगे, जिनमें सीकर, कोटा, पाली, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, सिरोही, टोंक, निवाई, देवली,श्रीगंगानगर, चुरू, बारा, आबूरोड और भीलवाड़ा जिले के साधक शामिल होंगे। मीडिया प्रभारी बृजेश पारीक ने बताया कि साधक सम्मेलन प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक चलेगा।लगभग 25 बसों, रेल व अन्य साधनों से हज़ारों संख्या मे साधक भीलवाड़ा पहुंचेंगे।यह सम्मेलन साधकों और श्रद्धालुओं के लिए एक अद्वितीय अवसर होगा, जहां वे एक साथ आएंगे और संत आसाराम बापू की शिक्षाओं को सुनेंगे और उनका अनुसरण करेंगे। युवा सेवा संघ के विशाल मंगनानी ने बताया कि सम्पूर्ण कार्यक्रम की तैयारियों पूर्ण रूप से हो चुकी है सभी साधको मे उत्साह का माहौल है। हमें उम्मीद है कि यह सम्मेलन एक बड़ी सफलता होगी और साधकों और श्रद्धालुओं के लिए एक यादगार अनुभव होगा। इनकी रही मौजूदगी इस मौके पर दिलीप भाई, कैलाश भाई,हमेर सिंह, गौरीशंकर पारीक, गौरीशंकर गोपलान, बृजेश पारीक, विशाल मंगनानी, सुरेश मंगनानी, भगवान नामा, अंकुश कोठारी, निर्मल सोनी, लोकेश फ़तनानी, दिलीप नामा, जीतू भाई, कैलाश नुवाल, प्रकाश शर्मा,जितेंद्र वेशनानी, महिला समिति की लता बहन, सीता बाई, कमला बाई, मुस्कान बहन, गीता देवी, कीर्ति बाला, दिव्या पारीक, आदि उपस्थित रहे। यह रहेगा संकीर्तन यात्रा मार्ग शोभायात्रा पुसा निवास से प्रारम्भ होकर रेलवे फाटक से स्टेशन चौराहा होते हुए गोल प्याउ चौराहा, सूचना केन्द्र चौराहा, भोपाल क्लब, सुभाष मार्केट, हरिओम जूस भण्डार, सिटी कोतवाली के बाहर होते हुए सिन्धुनगर से संत कंवर राम धर्मशाला पहुंच सम्पन्न होगी। यह रहेगी पार्किंग व्यवस्था आश्रम पर बाहर से आने वाले चौपहिया वाहन व बसों को आश्रम के पास प्राथमिक विद्यालय ग्राउंड मे रखने की व्यवस्था की गई है।


