योग व रंगों में सराबोर हुआ योग परिवार

लुधियाना| योग और सेवा परिवार द्वारा दैनिक योग कक्षा के दौरान होली का पर्व मनाया। इस अवसर पर होली खेलें श्याम मुरारी, राधा पर मारी पिचकारी जैसे भजनों के बीच सदस्यों ने गुलाल की जगह फूलों की होली खेलकर प्रकृति और भक्ति का अनूठा संगम पेश किया। सदस्यों ने प्रधान गणपत राय विग और एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर पर्व की बधाई दी। राजीव कालड़ा द्वारा सभी को पारंपरिक गुजिया का प्रसाद वितरित किया। इस आध्यात्मिक होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से विनोद डावर, कपिल चुघ, रविंद्र मनोचा, अंजु बाला, महेश विग, गुरमुख सिंह, अरविंदर कौर, देविका, राज कपूर, सोम नाथ, मदन लाल, रमेश कुमार, गुलशन कुमार और गुरदीप सिंह आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *