हरदीबाजार | भाजपा ओबीसी वर्ग मोर्चा का भलपहरी व कोरबी गांव में हितग्राही संपर्क व सम्मान अभियान चलाया गया। मुख्य अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार की योजनाओं ने महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय राठौर ने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं बल्कि लोगों से भावनात्मक रूप से जुड़ने का सशक्त माध्यम है। सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार से संगठन और सरकार के बीच मजबूत सेतु का निर्माण होता है। संगठन की मजबूती का आधार सतत संवाद और जनविश्वास है। यह अभियान न केवल संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बना बल्कि इसने यह साबित कर दिया कि कोरबा जिले में सुशासन की जड़ें अत्यंत गहरी और मजबूत है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मुकेश जयसवाल, कोरबी सरपंच विजय सिंह धनुहार ने अपने विचार रखे। इस मौके पर भिलाईबाजार मंडल अध्यक्ष दिनेश राठौर, हरदीबाजार मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, युवा मोर्चा जिला मंत्री पंकज ध्रुव, महामंत्री अमरनाथ कौशिक, संजय राठौर, विनोद कंवर, छोटेलाल पटेल, रामेश्वर सोनी, यग्वेंद्र सोनी, जनक राम पटेल, राजेश पटेल, नीलकंठ, श्रवण यादव, शशि साहू, हितेश साहू, सरपंच विजय सिंह धनुहार समेत अन्य उपस्थित थे।


