कवर्धा| केंद्र सरकार की पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। पात्र उपभोक्ताओं को 2 किलोवाट तक के सोलर प्लांट पर किसी भी प्रकार की राशि स्वयं खर्च नहीं करनी पड़ेगी। वर्चुअल नेट मीटरिंग व्यवस्था के अंतर्गत विभिन्न गांवों में सब्सिडी राशि से सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।


