रंगकर्मी भारत भूषण बने उप्र संगीत नाटक अकादमी के सदस्य:50 वर्षों से रंगमंच से जुड़े हुए हैं शर्मा, 100 से अधिक नाटकों में किया है अभिनय

मेरठ के वरिष्ठ रंगकर्मी भारत भूषण शर्मा को उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी की सामान्य परिषद में सदस्य नियुक्त किया है। सोमवार को 7 अन्य सदस्यों के साथ भारत भूषण शर्मा ने लखनऊ में पदभार ग्रहण किया। 50 सालों से रंगमंच से जुड़े हुए हैं भारत भूषण शर्मा विगत 50 वर्षों से रंगमंच से जुड़े हुए हैं। वो वर्तमान में स्वांगशाला एक्टिंग अकादमी के निर्देशक होने के साथ यूनाइटेड प्रोग्रेसिव थियेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष, संस्कार भारती मेरठ प्रांत के संयोजक नाट्य भी हैं। रंगकर्मी होने के साथ भारत भूषण शर्मा कवि और लेखक भी हैं। शीघ्र ही उनका काव्य संकलन ‘मेरे गीत कुंवारे लौट चले’ प्रकाशित होने वाला है। भारत भूषण शर्मा ने 100 से अधिक नाटकों में अभिनय और उनका निर्देशन किया है। टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय कर चुके हैं। सामाजिक न्याय मंत्रालय में उप निदेशक पद से सेवानिवृत्त भारत भूषण शर्मा को प्रतिष्ठित पंचानन पाठक स्मृति सम्मान, लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, प्राइड ऑफ मेरठ समेत कई प्रतिष्ठित सम्मान मिल चुके हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *