रंगदारी मांगने का मास्टरमाइंड निकला ट्रिपल मर्डर का आरोपी:पंजाब के तरनतारन में लूट के इरादे से की थी तीन बुजुर्गों की हत्या, रिमांड में हुआ खुलासा

अनूपगढ़ के कपड़ा व्यापारी से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले के मास्टरमाइंड महकदीप सिंह को गिरफ्तार किया था, जिसने पूछताछ में पंजाब के तरनतारन जिले में हुए ट्रिपल हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। महकदीप सिंह के साथ उसके बड़े भाई अमरीक सिंह और बुआ के बेटे जगदीप सिंह को भी गिरफ्तार किया गया था। महकदीप सिंह ट्रिपल मर्डर में था शामिल एसएचओ ईश्वर जांगिड़ ने बताया- महकदीप सिंह 7 नवंबर 2023 की रात को तरनतारन के हरिके थाना क्षेत्र के तुंग गांव में हुए ट्रिपल हत्याकांड में शामिल था। पूछताछ में सामने आया कि उसने लूट के इरादे से अपने तीन अन्य साथियों, हनुमानगढ़ के मन्घरिया निवासी बाबा कल्याण उर्फ मनी, बन्नावाली निवासी गुरदास सिंह और दलीवाला निवासी राजा के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया था। तीन बुजुर्गों का किया था मर्डर इस हत्याकांड में तुंग निवासी 70 वर्षीय इकबाल सिंह, उनकी पत्नी 65 वर्षीय लखविंद्र कौर और इकबाल सिंह की 60 वर्षीय विधवा भाभी सतनाम कौर की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने उनके प्रवासी नौकर अशोक कुमार का अपहरण कर उसे एक नहर में फेंक दिया था। महकदीप सिंह इस हत्याकांड के बाद से ही फरार चल रहा था। इस तरह दिया था हत्या को अंजाम जानकारी के अनुसार, महकदीप सिंह अपने साथियों के साथ कार में इकबाल सिंह के घर पहुंचा था, जहां उनकी थोड़ी बहुत जान पहचान थी। घर में घुसते ही आरोपियों ने इकबाल सिंह के साथ मारपीट की, उनके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप चिपका दी। शोर सुनकर जब इकबाल सिंह की पत्नी और भाभी कमरे में आईं, तो उन्हें भी पकड़कर दूसरे कमरे में ले जाया गया और उनके भी हाथ-पैर बांधकर मुंह पर टेप चिपका दी गई। चारों आरोपियों ने परिवार के तीनों सदस्यों पर हमला किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 2019 में भी एक हत्या की थी एसएचओ ने यह भी बताया कि आरोपी महकदीप सिंह ने 2019 में घडसाना की धक्का बस्ती निवासी शंकर की हत्या भी की थी। …. इस मामले से जुड़ी ये खबर पढ़ें: अनूपगढ़ में 50 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन गिरफ्तार:दो आरोपी सगे भाई, कपड़ा व्यापारी से मांगी थी फिरौती, पुलिस की स्पेशल टीम ने पकड़ा अनूपगढ़ के एक कपड़ा व्यापारी के बेटे से 12 फरवरी 2026 को कार्तिक जाखड़ के नाम पर एक युवक के द्वारा 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। व्यापारी द्वारा रंगदारी नहीं देने पर अगले दिन शाम को कपड़ा व्यापारी को फोन कर डरा-धमकाया गया। जिसके बाद पीड़ित ने 17 फरवरी को अनूपगढ़ पुलिस थाने में दर्ज करवाया था। अनूपगढ़ पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *