रणजीत एवेन्यू ग्राउंड में चल रहे रंगला पंजाब उत्सव में शनिवार रात पहली बार ड्रोन शो का आयोजन किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा। ड्रोन शो में पंजाब के इतिहास, शहीदों की कहानी और विरासत को दिखाया गया। सैकड़ों ड्रोन रोशनी के साथ आसमां में उड़े और पंजाब का नक्शा, शहीद-ए-आजम भगत सिंह और कई आकृतियां बनाईं। लोगों ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद किया।


