रंगे हाथों चोर गिरफ्तार, 2.50 लाख का माल बरामद:मां करती थी घर में काम, बेटे ने की चोरी; रात 1:30 बजे पुलिस ने दबोचा

सरायकेला के आरआईटी थाना पुलिस ने बंता नगर स्थित हाउसिंग कॉलोनी में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने चोरी करते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान श्याम कालिंदी के रूप में हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने 2.50 लाख रुपए के जेवरात और नगदी बरामद की है। एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे सूचना मिली कि बंता नगर स्थित हाउसिंग क्वार्टर में दिलीप कुमार के घर में चोर घुसा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घर की घेराबंदी कर दी और तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को घर के अंदर से धर दबोचा। जांच में एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि आरोपी की मां उसी घर में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी क्योंकि उनका मानना है कि वह हाल में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल हो सकता है। पुलिस रिमांड के दौरान इस संबंध में विस्तृत जांच करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *