राजनांदगांव| संत गहिरा गुरु विश्व विद्यालय सरगुजा में राज्य स्तरीय सात दिवसीय रासेयो शिविर का आयोजन किया गया। यहां राष्ट्रीय सेवा योजना दिग्विजय कॉलेज की कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर करुणा रावटे ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग का प्रतिनिधित्व किया। उनके नेतृत्व में 30 स्वयं सेवियों ने हिस्सा लिया और दिग्विजय कॉलेज से स्वयं सेविका निकिता अंबादे ने शिविर में हिस्सा लिया। उन्होंने रंगोली स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। करुणा रावटे ने कहा कि इस शिविर से हमें काफी कुछ सीखने मिला।


