बालोतरा | कृष्णा सेवा संस्थान की ओर से होली पर आमजन व जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क उत्तम क्वालिटी का गुलाल वितरित करके नशा मुक्त होली मनाने का आह्वान किया जाएगा। संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया आगामी 3 मार्च को होली का पर्व आ रहा है उत्साह, उमंग व जोश से भरे इस पर्व को हम सभी को सामाजिक समानता, समरसता व भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। इस को लेकर संस्थान की ओर से हर वर्ष होली के पर्व से पूर्व निशुल्क गुलाल वितरित किया जाता है ताकि प्रत्येक घर तक रंगों व खुशियों का यह त्यौहार पहुंचे। इस वर्ष भी संस्थान की ओर से विभिन्न बस्तियों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें आमजन को रंगों के इस पावन पर्व का महत्व बताएंगे व निशुल्क गुलाल के पैकेट वितरित करेंगे।


