रंग-गुलाल के साथ डीजे पर किया डांस:बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्ग होली के गीतों पर झूमे; इस बार 2 दिन धुलंडी

अलवर में आज धुलंडी पर रंग-गुलाल के साथ डीजे पर डांस किया गया। इस बार धुलंडी दो दिन की मनाई जा रही है। आज फूलों और गुलाल से पारंपरिक तरीके से होली खेली जा रही है। रंग-बिरंगे गुलाल से पूरा वातावरण उत्साह और उमंग से सराबोर हो गया। छोटे बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर भाग ले रहे है। इससे पहले सोमवार रात डेढ़ बजे तक होलिका दहन हुआ। होली के रंग में रंगे लोग, देखिए-PHOTOS होलिका दहन के मुहुर्त के अनुसार दो दिन धुलंडी मनेगी। लेकिन पहले दिन मंगलवार को अधिक रंग गुलाल उड़ाने पर जोर रह सकता है। वैसे बहुत जगहों पर धुलंडी बुधवार को रहेगी। इस कारण दोनों दिन धुलंडी का असर रह सकता है।
दुकानों पर खूब खरीददारी अलवर में दुकानों पर दो दिन से रंग गुलाल की खूब खरीददारी है। बच्चों ने पिचकारी व पक्का रंग भी लिया है। अब बाजार में हर्बल गुलाल की खूब मांग है। अलवर में पलाश के फूलों से बनाए गए जैविक गुलाल का क्रेज बढ़ा है। जिसके कारण वन विभाग के जरिए तैयार गुलाल पूरा बिक गया। गांवों में डीजे पर डांस हर बार की तरह गांवों में डीजे पर खूब डांस होता है। धुंलडी खेलने वाले नाचते गाते नजर आते हैं। अब धीर-धीरे इसका चलन भी बढ़ गया है। वैसे शहरा में भी जमकर मस्ती होती है। दूसरी तरफ पुलिस भी हुड़दंग करने वालों को पकड़ने की पूरी तैयारी कर चुकी है। — ये खबर भी पढ़ें जयपुर में विदेशी 300 किलो गुलाल से खेलेंगे होली:24 देशों के 3 हजार से ज्यादा लोग आएंगे, जानिए गोविंददेवजी में कब कर सकेंगे दर्शन राजस्थान में आज (मंगलवार) होली (धुलंडी) मनाई जा रही है। इस दौरान जयपुर का खासा कोठी होटल परिसर रंगोत्सव में सरोबार रहेगा। यहां होने वाले होली उत्सव में 24 देशों के विदेशी पर्यटक शामिल होंगे। 300 किलो से अधिक प्राकृतिक गुलाल का उपयोग किया जाएगा। देशी-विदेशी मिलाकर 3000 से अधिक पर्यटक इस सांस्कृतिक महोत्सव का हिस्सा बनेंगे। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *