रंग-बिरंगे 21 निशान लेकर नाचते-गाते खाटू रवाना हुए पदयात्री, श्याम सेवा मंडल ने किया ध्वज पूजन

खाटू धाम का लक्खी मेला शुरू होने के साथ ही शहर से श्याम भक्तों के जत्थे ध्वज निशान लेकर खाटू धाम के लिए रवाना होने शुरू हो गए हैं। गुरुवार को गांधी चौक से 21 रंग-बिरंगे निशान लेकर श्याम भक्त रवाना हुए। इधर चूणा चौक स्थित रामलीला पार्क में ध्वज पूजन व भजन संध्या हुई। श्री श्याम शरण समिति की ओर से बुधवार रात को वार्ड 39 स्थित यूको बैंक वाली गली में ध्वज पूजन व भजन संध्या हुई। श्याम दरबार सूरजगढ़ के हजारी लाल के सानिध्य में सूरजगढ़ के योगेश शर्मा, रवि तुलस्यान, दिनेश सुरोलिया, पंकज दाधीच, मुकुल शर्मा आदि स्थानीय कलाकारों ने बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति दी। श्याम के दरबार में छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। भजन संध्या में पुष्प व इत्र वर्षा की गई। गुरुवार को सुबह अखंड ज्यादा व बाबा श्याम के दरबार के साथ 24वीं पदयात्रा रवाना हुई। रंग बिरंगे ध्वज निशान लेकर श्याम भक्त छावनी बाजार, जोशियों का गट्टा, कपड़ा बाजार, चबूतरा चौक, सब्जी मंडी, नेहरू मार्केट, शाहों का कुआं, कारूंडिया रोड होते हुए रोड नंबर दो स्थित भीमसरिया फार्म हाउस पहुंचे। यहां विश्राम के बाद पदयात्रा खाटू धाम के लिए रवाना हुई। इस दौरान दिनेश सुरोलिया, संजय पनवाड़ी, रविंद्र भीमसरिया, संदीप जगनानी, सुमीत हलवाई, हरीश खंडेलिया पवन सुरोलिया सहित कई श्याम भक्त मौजूद थे। श्याम दरबार का फूलों से किया शृंगार: मंडल की 20वीं पदयात्रा शुक्रवार सुबह 10 बजे रवाना होगी। मंडल के सुरेश कुमार पुरोहित ने बताया कि गुरुवार शाम को चूणा चौक रामलीला पार्क में दो दिवसीय महोत्सव शुरू हुआ। बाबा श्याम का दरबार का फूलों से शृंगार किया गया। ध्वज पूजन के बाद भजन संध्या हुई। शुक्रवार पदयात्री रवाना होंगे। झुंझुनूं. खाटू धाम के लिए रवान हुई ध्वज पदयात्रा में शामिल श्याम भ्क्त।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *