अमृतसर| लोपोके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में सुरिंदर कुमार निवासी कृपा नगर, नारायणगढ़ ने बताया कि 26 अक्टूबर 2025 को वह अपने एक दोस्त के साथ गुरुद्वारा जागो साहिब में माथा टेककर स्कूटी पर वापस गांव घरिंडा जा रहा था। इसी दौरान कार से तीन लोग बाहर निकले, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढके हुए थे और दोनों युवकों पर हमला शुरू कर दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार मारपीट के दौरान एक हमलावर के चेहरे से कपड़ा हट गया, जिसकी पहचान अशोक कुमार भाटिया, इंस्पेक्टर पंजाब रोडवेज नवां शहर के रूप में हुई। पुलिस ने इस मामले में अशोक कुमार भाटिया और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


