बालोद | गन्ने की खेती को बढ़ावा देने के लिए यदि गन्ना उत्पादकों को अनुदान पर कृषि यंत्र और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं, तो जिले में गन्ने का रकबा बढ़ सकता है और किसानों की आय में भी इजाफा होगा। रोपाई, सिंचाई, गुड़ाई और कटाई के लिए विशेष कृषि यंत्रों की जरूरत पड़ती है, जो छोटे और मध्यम किसानों के लिए महंगे साबित होते हैं। ऐसे में कई किसान चाहकर भी गन्ने की खेती नहीं कर पाते। यदि सरकार द्वारा गन्ना रोपण यंत्र, ट्रेंचर, मल्चर, पावर वीडर और ड्रिप सिंचाई जैसी सुविधाएं अनुदान पर उपलब्ध कराई जाएं, तो उत्पादन लागत कम होगी और खेती लाभकारी बनेगी। इससे अधिक किसान गन्ने की ओर आकर्षित होंगे। -विश्राम सिंह, बालोद


