बांसवाड़ा| मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन व राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो की ओर से 15 दिसंबर को रक्तदान शिविर लगेगा। जिसके लिए युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपसिंह वसुनिया ने जिला व विधानसभा संयोजक की घोषणा की। वसुनिया ने जिला संयोजक युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिजीत जैन, बांसवाड़ा विधानसभा संयोजक अनिल गहलोत, गढ़ी दीपक जोशी, बागीदौरा चंदेल, घाटोल विनय कलाल, कुशलगढ़ सुभाष डामोर को बनाया गया।


