रांची | लहू बोलेगा संगठन द्वारा शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 18 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। पहला रक्तदान अंशुमान ने किया। यह आयोजन तुपुदाना में स्व. जगदानंद प्रसाद सिन्हा की 25वीं पुण्यतिथि पर किया गया। मौके पर सीपीएम नेता प्रकाश विप्लवी, विधायक राम सूर्या मुंडा, कांग्रेस के बबलू शुक्ला, विक्रांत चुन्नू, सेतु सिंह, कुंवर विकास सिंह, कुंदन हरि सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन नदीम खान ने किया। रक्त को रांची सदर अस्पताल ब्लड बैंक को समर्पित किया गया।