रक्तदान शिविर 60 से अधिक रक्तदाताओं ने किया रक्तदान:इनरव्हील क्लब की ओर से हुआ आयोजन, अंगदान के महत्व पर भी हुई चर्चा

एसआरजी अस्पताल के सामने इनरव्हील क्लब के देखरेख में रविवार को आर लिविंग क्लब परिसर में एक दिवसीय रक्तदान ओर अंगदान शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में दोपहर तक करीब 60 से अधिक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष अमिता अथर पंवार ने बताया कि क्लब के सभी सदस्यों और नागरिकों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर रक्तदान किया। एसआरजी अस्पताल के डीन डॉक्टर दीपक गुप्ता यूरोलॉजिस्ट डॉ. विशाल नेनीवाल और न्यूरोलोजी विभाग के प्रभारी डॉक्टर रामसेवक योगी व डॉ. हुकमचन्द मीना ने शिविर का शुभारंभ करते हुए मौजूद रक्तदाता और अन्य लोगों को रक्तदान और अंगदान के बारे में विस्तार से जानकारी देकर मोटिवेट किया। संचालन आर लिविंग क्लब के संचालक मुज्जमिल पंवार ने किया। श्रीनाथ लेब की ओर से विक्रांत सिंह राठौड़ ने फ्री मेडिकल टेस्ट किए। जिसमें कौलैस्टैरौल, शुगर, लीवर, किडनी, एचआईवी, वीडीआरएल, मलेरिया, एचसवी किए गए। शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं का आने जाने का क्रम चलता रहा इन्होंने लिया शिविर में भाग
पुलिस ट्रेनिंग सेंटर से एडिशनल एसपी गोपीचंद मीणा के मार्गदर्शन में सीआई लव कुमार समेत एक दर्जन पुलिस जवान मौजूद रहे और रक्तदान किया। वहीं, अफरोज, अदनान, आसिफ, फरकान, राजेन्द्र सिंह सलूजा, माहिर, उजमा, शिवा जैन मौजूद रहे और रक्तदान कराया। अंगदान जागरूकता पोस्टर का किया प्रदर्शन
आयोजित रक्तदान कार्यक्रम के तहत अंगदान टीम के सदस्य और रक्तदाताओं ने अंगदान के लिए आमजन को प्रेरित करने के लिए पोस्टर का प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर अधिक से अधिक अंगदान करने का महत्व बताते हुए डॉक्टर रामसेवक योगी एवं विशाल नैनीवाल ने बताया कि अंगदान से हमारे देश के कई लोगों को नया जीवनदान मिलता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *