लुधियाना| रक्तदान करने से मन को शांति मिलती है और आप ये महसूस कर पाते हैं कि आपने निस्वार्थ होकर समाज में एक अच्छे काम में भागीदारी दी है। यह शब्द उत्तर भारतीय प्रवर्तक राष्ट्र संत पूज्य गुरुदेव आशीष मुनि महाराज साहिब व तत्त्व चिंतक पूज्य गुरुदेव उत्तम मुनि महाराज व पूज्य गुरुदेव विराग मुनि महाराज ने जैन स्थानक सुंदर नगर में न्यू यंग फाइव स्टार क्लब के सदस्यों को आशीर्वाद देते हुए व्यक्त किए।