रक्तवीर परिवार ने निशक्त स्कूल में मनाई होली

बालोद | भगत सिंह रक्तवीर परिवार बालोद के सदस्यों ने होली पर्व के अवसर पर घरौंदा निशक्त स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ रंगोत्सव मनाया और शॉल भेंट कर खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष दिलीप कौशिक सहित महेश पटेल, मास्टर झिलमित कौशिक, जिया कौशिक, पायल ठाकुर एवं अन्य सदस्यों ने अपनी सहभागिता दी। सभी ने बच्चों के साथ गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं । संस्था के सदस्यों ने कहा कि त्योहारों की असली खुशी तभी है जब समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर उसे मनाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *